फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nagar Nikay Oath Ceremony live Live Oath taking ceremony of Mayor and Councilors of Municipal Corporation begi

Nagar Nikay Oath Ceremony: मेयर और पार्षदों ने ली शपथ, डिप्टी सीएम बोले- 'पूरे देश की छाती 56 इंच की हुई'

Sat, 27 May 2023 09:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 27 May 2023 09:45 AM IST
सार

वाराणसी में नगर निगम के महापौर और पार्षद गणों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। कार्यक्रम शुरू होने से पहले एक शानदार तस्वीर देखने को मिली। जिसमें शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे नवनिर्वाचित महापौर अशोक तिवारी ने कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव के पैर छुए। 

विज्ञापन
Nagar Nikay Oath Ceremony live Live Oath taking ceremony of Mayor and Councilors of Municipal Corporation begi
महापौर अशोक तिवारी ने कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव के पैर छुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम के महापौर और पार्षद गणों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह हुआ। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर भीड़ से खचाखच भरा रहा। सेंटर में डिप्टी सीएम ने लोगों को संबोधित किया। 

विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि काशी के सांसद की कार्यशैली से पूरे देश की छाती 56 इंच की हो जाती है। अमेरिका के राष्ट्रपति व आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री उनकी तारीफ करते हैं। प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में भाजपा का परचम लहराया है। सभी जीत एक तरफ और काशी की जीत एक तरफ है। उन्होंने कहा, जब भी प्रयागराज से काशी या काशी से प्रयागराज आता-जाता हूं तो सड़क मार्ग हवाई मार्ग लगता है। नगर निगम में प्रचंड बहुमत दिलाने के साथ ही काशीवासियों ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई है। आने वाले दिनों में विकास की रफ्तार और तेज होगी। बनारस स्मार्ट सिटी में चौथे स्थान पर है। आने वाले दिनों में नंबर वन हो जाएगा।
विज्ञापन

 

Nagar Nikay Oath Ceremony live Live Oath taking ceremony of Mayor and Councilors of Municipal Corporation begi
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का संबोधन - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम शुरू होने से पहले एक शानदार तस्वीर देखने को मिली। जिसमें शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे नवनिर्वाचित महापौर अशोक तिवारी ने कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव के पैर छुए। ये नजारा देखकर सभी अभिभूत हो गए।  कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी रहे अनिल कुमार श्रीवास्तव व मेयर अशोक कुमार तिवारी को आमना-सामना हुआ तो दलीय मर्यादा टूट गई। मेयर ने कांग्रेस नेता का पैर छुआ और आशीर्वाद लिया। कांग्रेस नेता ने भी गर्मजोशी से अशोक को गले लगाया आरैर बधाई दी।
उपमुख्यमंत्री ने पूछा- जिलाध्यक्ष आए हैं क्या

मंच पर बैठे उपमुख्यमंत्री ने पूछा कि जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा आए हैं। किसी ने बताया कि नहीं। अब वे एमएलसी भी हैं। विधान परिषद की बैठक में हिस्सा लेने लखनऊ गए हैं।

वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब आज सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। जिसने नए संसद भवन के उद्घाटन से संबंधित याचिका कोर्ट में डलवाई थी।
यह भी पढ़ें- Azamgarh: अबू सलेम का भतीजा मुंबई से गिरफ्तार, एसओजी की टीम ला रही है आजमगढ़
दुनिया के सबसे अच्छे संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में बाधा डालने का यह कांग्रेस का कुत्सित प्रयास है। जिसका जवाब 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता देगी।
 
विज्ञापन

सूबे के डिप्टी CM पहुंचे बाबा के दरबार
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य  शुक्रवार की शाम को विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। श्रीकाशी विश्वनाथ के अर्चक तीर्थराज ने विधिवत शोडशो पचार अर्चन-पूजन करवाया। मंदिर की तरफ से अंगवस्त्रम, प्रसाद और रुद्राक्ष की माला भेंट की। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रदेश वासियों के लिए मंगलकामना की।

शहर की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शुक्रवार को अव्यवस्था भी रही। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के मुख्य द्वार से सभागार तक जाने में मेयर अशोक कुमार तिवारी के साथ ही राज्य सरकार के मंत्री व विधायकों को पसीने छूट गए। आपाधापी व भीड़ की वजह से कन्वेंशन सेंटर का मुख्य द्वार तक टूट गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को सख्ती करनी पड़ी है।

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 1200 लोगों के बैठने की क्षमता है, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में करीब तीन हजार लोगों की भीड़ आ गई। पार्षद अपने साथ समर्थक भी लेकर आ गए। इससे अव्यवस्था हो गई। जिला प्रशासन ने कन्वेंशन सेंटर के बाहर कुर्सियां लगवाई थीं। प्रोजेक्टर के जरिये शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण भी किया जा रहा था, लेकिन कोई बाहर बैठने को तैयार नहीं था। सब अंदर जाकर ही समारोह का साक्षी बनना चाह रहे थे। नतीजा रहा कि रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पैर रखने की जगह नहीं बची। इससे परेशान पुलिस कर्मियों ने मुख्य द्वार ही बंद कर दिया। इस कारण तमाम समर्थक अंदर प्रवेश नहीं कर सके। तमाम नाराज होकर लौट भी गए। मंच से बार-बार रास्ता खाली रखने की घोषणा हो रही थी, लेकिन इसका असर नहीं पड़ रहा था। पूरे कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। पीछे बैठने वाले लोग बुलाने वालों को कोसते दिखे। रुद्राक्ष परिसर में बनी अंडरग्राउंड पार्किंग के बावजूद अधिकारियों और नेताओं की गाड़ियां परिसर में बाहर ही खड़ी रहीं।

तो मेयर को ही नहीं पहचान पाई पुलिस

भीड़ के बीच मेयर अशोक कुमार तिवारी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे तो पुलिस कर्मी उन्हें पहचान नहीं सके। मेयर भीड़ के बीच काफी देर तक खड़े रहे और पुलिस कर्मियों ने गेट बंद रखा। जब पता चला कि मेयर आए हैं ताे गेट का कुछ हिस्सा खोलकर मेयर को प्रवेश दिलाया। इस बीच मेयर के साथ भीड़ भी अंदर जाने लगी। इससे गेट क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस कर्मियों व भीड़ के साथ आए कुछ लोगों में धक्का-मुक्की भी हुई है।

पुलिसकर्मी व समर्थक भीगे

शाम चार बजे बारिश शुरू हुई, जो शाम 5:10 तक बंद हो सकी। इस कारण तमाम पुलिसकर्मी, आगंतुक व समर्थक भीग गए।

रास्ता बंद होने से आमजन परेशान

नगर निगम कार्यालय की तरफ जाने वाली सड़कों से आवागमन रोक दिया गया। इससे राहगीरों को दिक्कत हुई है। सिर्फ पैदल ही लोग आ-जा रहे थे। लोगों को लंबा रास्ता तय करके निश्चित स्थान तक पहुंचना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed