फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nagar nigam

सूजाबाद सहित नौ राजस्व गांवों में मिलेंगी नगरीय सुविधाएं

Tue, 22 Dec 2020 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam
वाराणसी। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम सीमा में नौ राजस्व गांव शामिल किए गए हैं। अब तक 79 राजस्व गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल किया गया था। अब नौ राजस्व गांव (तीन आंशिक) के शामिल होने से इनकी संख्या 88 हो गई है। इसके अलावा सूजाबाद को नगर पंचायत बनाया गया है। अब तक जिले में एक नगर पंचायत गंगापुर था। अब नगर पंचायतों की संख्या दो हो गई है। इन गांवों में अब नगरीय सुविधाएं मिलेंगी। सीवर, पेयजल, ड्रेन, सड़क का जाल बिछाया जाएगा।
विज्ञापन

सूजाबाद के नगर पंचायत होने से यहां के लोगों को अब ब्लॉकों पर दौड़भाग नहीं करनी पड़ेगी। सभी कार्य नगर पंचायत में ही होंगे। ब्लाक मुख्यालय से सूजाबाद की दूरी तकरीबन 16 किलोमीटर है। यहां के लोगों को हर काम के लिए ब्लॉक मुख्यालय आना पड़ता था। अब नगर पंचायत बनने से यहां के लोगों को नगर पंचायत के कार्यालय जाना होगी। सूजाबाद में ही उनके सभी कार्य हो जाएंगे। अपर नगर आयुक्त देवीदयाल ने बताया कि पिछले दिनों नगर विकास विभाग ने सूची मांगी थी। जिसे भेजी गई थी। इनमें नौ राजस्व गांव थे। इन नौ में से तीन आंशिक रूप से नगर निगम सीमा में शामिल हुए हैं। डीपीआरओ शास्वत आनंद सिंह ने बताया कि आंशिक रूप से जो गांव नगर निगम सीमा में शामिल हुए हैं। इनका ग्राम पंचायत का अस्तित्व भी बरकरार रहेगा।
विज्ञापन

नगर निगम सीमा में शामिल नौ राजस्व गांव
हरहुआ ब्लाक के बनियापुर, भवानीपुर, पिसौर, दनियालपुर, लोहता, काशीविद्यापीठ ब्लाक के भिटारी, बेदौली के अलावा तीन राजस्व गांव आंशिक रूप से गए हैं। इनमें लालपुर मीरापुर बसहीं, लालपुर अनौला, नगवां
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बढ़ेंगी सुविधाएं
सीवर पाइप लाइन बिछाई जाएगी
पाइप से पेयजल की आपूर्ति होगी
बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डाली जाएगी
गांव की कच्ची सड़कों को पक्की बनाई जाएंगी
जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र मिलेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed