फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nagar nigam

कूड़ा उठान की मॉनिटरिंग के लिए जीपीएस से लैस होंगे वाहन

Thu, 07 Nov 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam
शहर की साफ-सफाई को बेहतर करने के लिए नगर निगम कूड़ा कलेक्शन में लगे वाहनों को जीपीएस से लैस करेगा। नगर विकास और जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने बुधवार को समीक्षा बैठक में कूड़ा उठान की मॉनिटरिंग को प्रभावी करने का निर्देश दिया। उन्होंने शहर में चल रही परियोजनाओं को समय से गुणवत्ता के साथ पूरी करने और व्यवस्थाओं को बेहतर करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि शहर में कूड़ा कलेक्शन हेतु 201 वाहन हैं। तंग गली में साफ सफाई के लिए 3.50 करोड़ रुपये के रोमोटिक यंत्र लगाए जा रहे हैं। नगर विकास मंत्री ने शहर में 160 पार्क में अविकसित 40 पार्कों को 14वें वित्त आयोग की धनराशि से सुदृढ़ीकरण करने की योजना तैयार करने का निर्देश दिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि देव दीपावली के दृष्टिगत घाटों के क्षेत्र तथा पर्यटकों के ठहरने के स्थलों आदि क्षेत्रों को प्राथमिकता पर 12 नवंबर से पूर्व ठीक कर लें तथा सभी सड़कें 20 नवंबर तक पैचअप कर लें। देव दीपावली पर घाटों को जाने वाले क्षेत्रों में नौ स्थानों पर वाहन पार्किंग बनाएं जाएंगे। बैठक में नगर की जलापूर्ति व्यवस्था, वेडिंग जोन, खिड़कियां घाट के सुदृढ़ीकरण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पंचक्रोशी मार्ग का निर्माण कार्य, सीवर व्यवस्था आदि बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
विज्ञापन

नगर के सभी 21 कूड़ा घर स्मार्ट (कामोक्ट) करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई और उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कूड़ा कचरा ले जाने वाले वाहन ढककर जाएं। उन्होंने शहर के सभी 64 प्राइमरी स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाकर स्कूलों को सुदृढ़ करने का सुझाव दिया। बैठक में नगर निगम की आय बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इसके लिए सभी घरों को सूचीबद्ध करने, कामर्शियल प्रॉपर्टी को चिह्नित करने तथा टैक्स जमा करने को सरलीकरण कर सेल्फ एसेसमेंट का सुझाव दिया। नगर निगम की विभिन्न सेवा प्रदाता यूनिटों को फाइनेंस की दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने की कार्ययोजना बनाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, नीलरतन पटेल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, नगर आयुक्त गौरांग राठी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से लिया शहर के विकास का फीडबैक
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शहर के विकास का फीडबैक लिया। उन्होंने शहर में चल रही परियोजनाओं की जानकारी ली। इसके अलावा शहर की आवश्यकता के लिए होने वालों कामों पर चर्चा की। इस दौरान नवीन कपूर, नगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी, विद्यासागर राय, सुरेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed