फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nagar nigam varanasi New House building constructed with 98 crores budget released

नगर निगम: 98.83 करोड़ से बनेगा नया सदन भवन, बजट जारी; काशी की संस्कृति की दिखेगी झलक

Thu, 20 Feb 2025 03:37 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 03:37 AM IST
सार

नगर निगम के नए सदन में काशी की संस्कृति की झलक दिखेगी। इसके साथ ही कई मायने में यह आकर्षण का भी केंद्र रहेगी। हाईटेक कंट्रोल रूम से इस परिसर की निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
nagar nigam varanasi New House building constructed with 98 crores budget released
नगर निगम के नए सदन में दिखेगी संस्कृति की झलक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Nagar Nigam Varanasi : नगर निगम के सदन भवन के निर्माण के लिए फंड का इंतजार अब खत्म हो गया है। विधानसभा की तर्ज पर नगर निगम के मिनी सदन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए शासन स्तर से 98.83 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इस आशय का पत्र नगर निगम को भेजा गया है। पत्र में निर्माण के लिए राजकीय निर्माण एजेंसी सीएंडडीएस जल निगम को नामित किया गया है।

विज्ञापन


सदन भवन कॉरिडोर के जरिये सीधे नगर निगम की बिल्डिंग से जुड़ा रहेगा। इसका मॉडल बनकर तैयार है। इसे मेयर अशोक कुमार तिवारी के कक्ष में रखा गया है। सदन भवन नगर निगम परिसर में ही बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


इसमें काशी की संस्कृति और बाबा विश्वनाथ की झलक दिखाई देगी। 70 हजार स्क्वायर फीट में इसका निर्माण होगा। सात मंजिल वाली इस बिल्डिंग में फायर और सेफ्टी एलार्म होंगे। हाईटेक कंट्रोल रूम से इस परिसर की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन भवन में मेयर कक्ष, पार्षद कक्ष, कॉन्फ्रेंस हॉल होगा। इसमें 300 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें अंडरग्राउंड पार्किंग, प्रशासनिक भवन, पशुपालन विभाग, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य, पुलिस चौकी, सचिव दफ्तर होंगे। यहां पर हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है। 

परिसर के चारों ओर पौधरोपण कराया जाएगा। सोलर पैनल से इस पूरे परिसर को लैस किया जाएगा। नगर निगम बिल्डिंग का कुछ हिस्सा तोड़कर सदन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सहमति बन गई है। यह भवन डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के पिछले गेट के सामने से लेकर नगर आयुक्त कार्यालय के बगल तक बनेगा। इसके चलते नगर निगम के उत्तरी तरफ की बिल्डिंग का कुछ हिस्सा तोड़ा जाएगा।

पार्षदों की समस्या का होगा समाधान
नगर निगम सदन का निर्माण होने से पार्षदों की समस्या का समाधान हो जाएगा। अभी टाउनहाॅल में सदन की बैठक होती है। इसके लिए पार्षदों को टाउनहाॅल जाना पड़ता है। अब नगर निगम परिसर से सटे होने के कारण सदन भवन में जाना आसान हो जाएगा। 

नगर निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी की गई है। मार्च में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इंजीनियरिंग प्रॉक्योरेटमेंट आफ कंस्ट्रक्शन मॉडल के जरिए डीपीआर के आधार सदन का निर्माण किया जाएगा। भवन पूरी तरह से आधुनिक पैटर्न पर बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed