{"_id":"66007f4e7335db062d06201e","slug":"nagar-nigam-salary-not-received-holi-of-sweepers-turned-colorless-varanasi-news-c-20-vns1056-553100-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagar Nigam:नहीं मिला वेतन, बेरंग हुई सफाईकर्मियों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagar Nigam:नहीं मिला वेतन, बेरंग हुई सफाईकर्मियों की होली
विज्ञापन
इस बार नगर निगम के सफाईकर्मियों की होली बेरंग हो गई है। अब तक उन्हें वेतन नहीं मिला है। जबकि मेयर अशोक कुमार तिवारी ने सदन की बैठक में आदेश दिया था कि होली से पहले सफाईकर्मियों का वेतन जारी कर दिया जाए ताकि उनकी वह बेहतर ढंग से त्योहार मना सकें।
कर्मचारियों ने 24 मार्च तक इंतजार किया लेकिन अब उनकी उम्मीद टूट चुकी है। लेखा विभाग में जाने वाले सफाई कर्मचारियों को बताया जा रहा है कि मुख्य वित्त लेखा अधिकारी का वेतन पहले से ही रुका है। ऐसे में बाकी कर्मचारियों को वेतन कैसे दिया जाए। दरअसल अकुशल वित्तीय प्रबंधन के लिए मेयर ने मुख्य वित्त लेखा अधिकारी और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के वेतन रोकने की सिफारिश की थी। लेखा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शासन से कोई आदेश नहीं आया है। इस नाते अभी वेतन के संबंध में कुछ कहा नहीं जा सकता है। वेतन पहले जारी करने के लिए शासन से ही गाइडलाइन जारी की जाती है। इस बार कोई गाइडलाइन जारी न होने से वेतन रिलीज करने में परेशानी हुई।