{"_id":"59076e874f1c1bcc3a44267c","slug":"nagar-nigam-election-in-only-90-ward-of-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के 90 वार्डों में ही होंगे नगर निकाय चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के 90 वार्डों में ही होंगे नगर निकाय चुनाव
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 02 May 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
करीब एक दर्जन वार्डों के दायरे में आंशिक फेरबदल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी नगर निगम ने निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। परिसीमन के बाद आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद सोमवार को शासन को रिपोर्ट भेज दी गई। इसके बाद यह स्पष्ट हो गया है कि कोई नया वार्ड नहीं बनाया जाएगा और पुराने 90 वार्डों में ही चुनाव होगा।
नगर निगम ने परिसीमन की सूची जारी करने के बाद आपत्तियां मांगी थीं। इस पर विभिन्न वार्डों के पार्षदों एवं राजनीतिक दलों की ओर से 120 आपत्तियां आई थीं।
नगर निगम के सूत्रों का कहना है कि करीब एक दर्जन ऐसे वार्ड हैं जिनमें आंशिक क्षेत्र में फेरबदल किया गया है। परिसीमन में कोई अधिक बदलाव नहीं किया गया है। ज्यादातर वार्डों में पुराने परिसीमन के आधार पर ही निकाय चुनाव कराए जाएंगे।
संयुक्त नगर आयुक्त रमेश सिंह ने बताया कि परिसीमन को लेकर आई सभी आपत्तियों का निस्तारण करके फाइनल रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद उसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल नगर निगम में 90 वार्ड हैं। इन्हीं वार्डों में फिर चुनाव होगा। चुने गए 90 और नामित पार्षदों की संख्या दस है।