फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Naganthaiya Leela today: Barricading done to control the crowd

नागनथैया लीला आज : भीड़ को नियंत्रित करने के लिए की गई बैरिकेडिंग

Mon, 08 Nov 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Naganthaiya Leela today: Barricading done to control the crowd
गंगा की लहरों पर आज कान्हा कालिया नाग को नथकर उसके अहंकार का मर्दन करेंगे। काशी के लक्खा मेले में शुमार नागनथैया लीला का मंच तैयार हो गया है। तुलसीघाट पर रविवार को संकटमोचन मंदिर के महंत की निगरानी में नागनथैया की लीला को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को नटवर नागर भगवान कृष्ण कालिया नाग को नथकर नदियों की स्वच्छता का संदेश देंगे। लीला की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण और बाल सखाओं की कंदुक क्रीड़ा से होगी। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को कदम की डाल गंगा तट पर सजा दी जाएगी। तुलसी घाट पर करीब 12 फीट लंबे कालिया नाग के प्रतिरूप का रंग-रोगन कर बांस की बीट पर सजाया गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से नगर निगम की ओर से अस्सी घाट से लेकर तुलसी घाट तक सीढ़ियों पर बैरिकेडिंग की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गलियों में आने जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है। बैरिकेडिंग के पास पुलिस, जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। मेला को संपन्न कराने के लिए तुलसी घाट के दाहिने और बाएं गंगा में दो पीपा पुल बनाए गए हैं। इसके मध्य काशी नरेश परिवार के अनंत नारायण सिंह नौका में सवार होकर नागनथैया लीला देखेंगे और काशी की जनता का अभिवादन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ को देखते हुए घाट की सफाई ने पकड़ा जोर
गंगा के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के बाद घाटों पर फैली गंदगी को साफ करने कार्य तेज कर दिया गया है। अस्सी घाट, गंगा महल घाट रीवा घाट, तुलसी घाट तक फैले मलबे को साफ कर दिया गया है। रविवार को करीब आधा दर्जन पंप लगाकर अस्सी घाट से लेकर तुलसी तक मलबा साफ करने का कार्य किया गया। 10 नवंबर को सूर्य उपासना का पर्व डाला छठ का आयोजन घाट पर होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed