{"_id":"6887ba227e499eb8dd0248ea","slug":"nag-panchami-2025-special-importance-of-bathing-in-nagkup-of-kashi-on-nag-panchami-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर काशी के इस कुएं में स्नान करने का है खास महत्व, पूर्वांचल भर से आते हैं भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर काशी के इस कुएं में स्नान करने का है खास महत्व, पूर्वांचल भर से आते हैं भक्त
Mon, 28 Jul 2025 11:39 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:39 PM IST
सार
Nag Panchami 2025: इस बार नाग पंचमी पर शिव, रवि योग के साथ मंगला गौरी व्रत का संयोग बन रहा है। इस दिन वाराणसी के नागकूप में पुण्य स्नान के लिए पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु आएंगे।
विज्ञापन
नागकूप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागपंचमी पर इस बार शिव योग, रवि योग के साथ ही सावन का मंगलवार होने के कारण मंगला गौरी व्रत का संयोग भी बन रहा है। उधर, नागपंचमी पर जैतपुरा स्थित नागकूप पर स्नान और पूजन होगा। यहां सोमवार को पूजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
नाग कुआं मंदिर के पुजारी आचार्य तनुज कुमार पांडेय ने बताया कि मंदिर परिसर और कुएं की विशेष सफाई कराई गई है। सुबह से ही स्नान का क्रम प्रारंभ होगा जो देर शाम तक चलेगा।
विज्ञापन
मान्यता के अनुसार, इस कुएं में स्नान करने से कालसर्प दोष, सर्पदोष और अन्य दुष्प्रभावित ग्रहों की बाधा शांत हो जाती है और जीवन में सुख, समृद्धि और शांति मिलती है। नाग पंचमी पर बनारस ही नहीं, बल्कि चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु नागकूप में पुण्य स्नान के लिए आएंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Sawan 2025: विश्वनाथ धाम से सीएम योगी ने त्रिवेणी का जल रामेश्वरम के लिए किया रवाना, जानें- क्या है खास महत्व