फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NAAC team will come to Sampurnanand Sanskrit University for evaluation next month in varanasi

Varanasi News: संस्कृत विश्वविद्यालय में अगले महीने मूल्यांकन करने आएगी नैक टीम, ए ग्रेड पाने का लक्ष्य

Thu, 06 Feb 2025 12:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 06 Feb 2025 12:32 PM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में नैक मूल्यांकन के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। यहां अगले महीने नैक टीम मूल्यांकन करने आएगी। संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशासन का ए ग्रेड पाने का लक्ष्य है।  

विज्ञापन
NAAC team will come to Sampurnanand Sanskrit University for evaluation next month in varanasi
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अगले महीने नैक मूल्यांकन के लिए टीम आएगी। विश्वविद्यालय की ओर से इसको लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। टीम के सदस्य यहां दो से तीन दिन तक रहकर जहां विश्वविद्यालय में पठन-पाठन की जानकारी लेंगे। 

विज्ञापन


मुख्य भवन के साथ ही सरस्वती भवन में रखी दुर्लभ पांडुलिपियों को देखने के साथ ही छात्रावासों का निरीक्षण कर सुविधाओं की हकीकत को देखेंगे। इस लिहाज से पांडुलिपियों के संरक्षण कार्य के साथ ही अन्य कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। संस्कृत विश्वविद्यालय को इसके पहले हुए नैक मूल्यांकन में ए ग्रेड मिला था। लिहाजा विश्वविद्यालय के पास अपने पूर्व के ए ग्रेड को बरकरार रखना चुनौती है। 

विज्ञापन
Trending Videos

विश्वविद्यालय में नैक टीम के आने की चल रही तैयारी

पिछले दिनों राजभवन में कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल के समक्ष प्रेजेंटेशन देने के बाद अब विश्वविद्यालय में नैक टीम के आने की तैयारी चल रही है। विश्वविद्यालय की ओर से फिलहाल 26 फरवरी से 10 मार्च तक का समय प्रस्तावित कर नैक टीम को मूल्यांकन के लिए भेजा गया है। इसी के आधार पर मूल्यांकन की तैयारी चल रही है। 

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा का कहना है कि विश्वविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही इस समय सेमेस्टर परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन भी चल रहा है। नैक मूल्यांकन के लिए तय पैरामीटर के आधार पर केंद्रीय कार्यालय से लेकर विश्वविद्यालय के अन्य भवनों में साफ-सफाई, पेंटिंग के साथ ही यहां अन्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ करवाई जा रही हैं। 

इसके अलावा छात्रावास, व्याख्यान कक्ष आदि सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। टीम को एक निर्धारित समय प्रस्तावित कर भेज दिया गया है। दो-तीन दिन में टीम के आने की फाइनल तिथि तय कर नैक द्वारा विश्वविद्यालय को सूचना मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed