फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   My husband was murdered New twist in worker death wife alleges conspiracy in varanasi

'मेरे पति की हत्या की गई है': मजदूर की मौत में नया मोड़, पत्नी ने लगाया आरोप; बोली- रची गई है गहरी साजिश

Sat, 06 Jun 2026 06:16 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 06 Jun 2026 06:16 AM IST
सार

Varanasi News: मिर्जामुराद क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले मुन्नू बिंद के शव के मामले में उनकी पत्नी मानती देवी ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि संपत्ति विवाद के चलते पति की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका गया। उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर दो देवरों समेत अन्य पर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
My husband was murdered New twist in worker death wife alleges conspiracy in varanasi
पुलिस करेगी मामले की जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले मजदूर के शव के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। प्रारंभिक तौर पर इसे रेल दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन मृतक की पत्नी ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए पुलिस आयुक्त से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पत्नी का आरोप है कि संपत्ति विवाद के चलते उनके पति की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया, ताकि घटना को दुर्घटना का रूप दिया जा सके।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कछवा रोड क्षेत्र के गुड़िया गांव निवासी मुन्नू बिंद (32) मंगलवार को मुंबई से अपने घर लौटे थे। परिजनों के मुताबिक दोपहर बाद वह किसी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव के पास रेलवे ट्रैक पर गुजर रही लक्ष्मी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

शुक्रवार को मृतक की पत्नी मानती देवी अपने भाई के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचीं और लिखित शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मुंबई से घर लौटने के बाद उनके पति के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद उनकी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।

मानती देवी का आरोप है कि घटना को रेल दुर्घटना का रूप देकर सच्चाई छिपाने का प्रयास किया गया। उन्होंने अपने दो देवरों, सौतेली ननद, सौतेली सास सहित कुछ अन्य लोगों पर साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होने पर पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दिए जाने के बाद मामले की जांच की मांग तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं मृतक की पत्नी न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रही हैं। अब मामले की जांच के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed