फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Muslim sisters of Kashi made this demand by sending Rakhi to PM Modi, there is a lot of discussion

Varanasi: काशी की मुस्लिम बहनों ने पीएम मोदी को राखी भेजकर कर डाली ये मांग, खूब हो रही चर्चा

Sat, 26 Aug 2023 03:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 26 Aug 2023 03:51 PM IST
सार

मोदी के नाम पर बने गीत को गाकर राखी बनाने के हुनर से महिलाएं सबको आकर्षित कर रही हैं। मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक मुक्ति आन्दोलन में मुस्लिम बहनों का सहयोग करने वाले आरएसएस के नेता इन्द्रेश कुमार के चित्र वाली राखी भी बनाई है। चन्द्रयान और अदिविशेश्वर के चित्र वाली भी राखी मुस्लिम महिलाओं ने बनाई।

विज्ञापन
Muslim sisters of Kashi made this demand by sending Rakhi to PM Modi, there is a lot of discussion
काशी की मुस्लिम बहनों ने पीएम मोदी को राखी भेजकर कर डाली ये मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र की मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी को राखी भेजी है। मुस्लिम महिला फाउण्डेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में लमही के सुभाष भवन में जुटी मुस्लिम महिलाएं बड़े मनोयोग से मोदी के चित्र वाली राखी सितारा और टिक्की के साथ बना रही हैं। ढोल पर गीत के बोल भी पीएम मोदी को समर्पित किए।

विज्ञापन

ढोल की थाप पर महिलाओं ने गाया- देशवा के खातिर रखिया हम बाँधी ला, उमरिया हमरो ले ला ये मोदी भइया। बहिनन के देहला तलकवा से आजादी, सूनी न छोड़ल जाइ तोहार कलइया, हे मोदी जी।

विज्ञापन

मोदी के नाम पर बने गीत को गाकर राखी बनाने के हुनर से महिलाएं सबको आकर्षित कर रही हैं। मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक मुक्ति आन्दोलन में मुस्लिम बहनों का सहयोग करने वाले आरएसएस के नेता इन्द्रेश कुमार के चित्र वाली राखी भी बनाई है। चन्द्रयान और अदिविशेश्वर के चित्र वाली भी राखी मुस्लिम महिलाओं ने बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

Muslim sisters of Kashi made this demand by sending Rakhi to PM Modi, there is a lot of discussion
समान नागरिक संहिता के नाम की राखी बनाई - फोटो : अमर उजाला
समान नागरिक संहिता के नाम की राखी बनाई
मुस्लिम महिलाओं ने समान नागरिक संहिता के नाम की राखी बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजकर एक देश, एक कानून की मांग की। 
मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि मोदी जी ने मुस्लिम बेटियों का ध्यान एक भाई और पिता की तरह रखा। उन्होंने कभी भेदभाव नहीं किया। वर्षों से तीन तलाक की पीड़ा झेल रही मुस्लिम बहनों को तलाक से मुक्ति दिलाकर सम्मान से जीने का अधिकार दिया। हिन्दू–मुसलमानों के साथ होने वाले संघर्षों को खत्म करके श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। चन्द्रयान को भेजकर जो सफलता पाई है उससे पूरी दुनियां ये मानने लगी है कि मोदी है तो मुमकिन है।

विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ० अर्चना भारतवंशी ने कहा कि लोग मोदी जी में राजनेता देखते हैं, लेकिन भारत की बेटियां उनको अपने बड़े भाई की तरह ही देखती हैं। मोदी राखी जिस भाई की कलाई पर बाधी जाएगी उसे भी गर्व महसूस होगा।

 मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की जिला अध्यक्ष रजिया सुल्ताना ने कहा कि बेटियों की चिंता करने वाला अपना पिता या भाई ही हो सकता है। मोदी जी हमारे बनारस के हैं, उन पर हमें यकीन है। वो जो भी करेंगे, इस देश के लिए ही करेंगे। मुस्लिम बेटियों को इज्जत दिलाने वाले मोदी जी हमेशा हमारे लिए श्रद्धा के पात्र रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed