फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Muslim sisters asked for security by tying rakhi

मुस्लिम बहनों ने राखी बांधकर मांगी सुरक्षा की गारंटी

Wed, 25 Aug 2021 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Muslim sisters asked for security by tying rakhi
विशाल भारत संस्थान और मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम बहनों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार को राखी बांधकर सुरक्षा की गारंटी मांगी। सुभाष भवन इंद्रेशनगर लमही में ‘रक्षाबंधन: रिश्तों का महोत्सव’ कार्यक्रम में बहनों ने इंद्रेश कुमार को तिलक लगाकर आरती उतारी। राखी बांधने के बाद जब इंद्रेश कुमार ने सबका हालचाल पूछा तो महिलाओं ने गमगीन होकर अफगानी मुस्लिम महिलाओं के कष्ट को बया किया और उनकी सुरक्षा को ही राखी बंधवाई के रूप में मांगा। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों मुस्लिम महिलाओं ने इंद्रेश कुमार को पत्र सौंपा और अपील की मुस्लिम महिलाओं को तालिबानियों की क्रूरता, अत्याचार और हिंसा से बचाएं। इस पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि दुनिया भर की मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। उन्हें भी सम्मान से जीने का हक है और सभी देशों को मिलकर अफगानी मुस्लिम महिलाओं की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए । कार्यक्रम में विशाल भारत संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजीव, चट्टो बाबा, अर्चना भारतवंशी, डॉ. निरंजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed