फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   music programme start in kashi vishwnath temple

बाबा दरबार में शुरू हुई सुर-लय-ताल की त्रिवेणी, कलाकारों को मिलेगा नया मंच

Mon, 29 May 2017 05:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 29 May 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
music programme start in kashi vishwnath temple
कर्नाटक शैली में कलाकारों ने शिव-पार्वती विवाह के भावों को प्रस्तुत किया - फोटो : अमर उजाला
देवाधिदेव महादेव बाबा विश्वनाथ के स्वर्ण शिखरों वाले मुक्तांगन में रविवार को संगीतांजलि का नया अध्याय शुरू हो गया। सुर-लय और ताल से बाबा की स्तुति और देश भर के कलाकारों को मंच देने की विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की योजना को पंख लग गए।
विज्ञापन


फूलों से मंडप में नटराज को रिझाने के लिए पहली प्रस्तुति दक्षिण भारतीय भाव नृत्य से हुई। कर्नाटक शैली में कलाकारों ने शिव-पार्वती विवाह के भावों को सुर, लय और ताल में इस कदर पिरोया कि श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन


न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी, कार्यपालक समिति के सभापति/मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र की मौजूदगी में संगीतांजलि का श्रीगणेश तारकेश्वर महादेव मंदिर के सामने फूलों से सजे भव्य मंच पर दोपहर बाद 3:30 बजे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक के बंगलूरू से आए काशी विश्वनाथ नृत्य मंडली के कलाकारों ने भरत नाट्यम नृत्य के जरिए शिव-पार्वती विवाह के भावों को लयबद्ध किया। केवी रमन घनपाठी के निर्देशन में सुरों से बाबा का आंगन गूंजा।


पारंपरिक वेश में सजे कलाकारों ने कर्नाटक शैली के संगीत पर आधारित बंदिश को भावों में साकार किया।
मंच पर एक तरफ फूलों से बनी भगवान शिव और दूसरी ओर पार्वती की प्रतिमा को सिंहासनारूढ़ कर नृत्य प्रस्तुति दी। शाम सात बजे तक चले शिव-पार्वती विवाहोत्सव पर आधरित नृत्य देखने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। थिरकन के भाव श्रद्धालुओं के अंतर्मन को छू गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed