{"_id":"5ec42a9a8ebc3e90240f7ef9","slug":"murder-varanasi-news-vns525750859","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में पट्टीदारों ने लाठी-डंडा और रंबा से हमला कर आटा चक्की संचालक की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में पट्टीदारों ने लाठी-डंडा और रंबा से हमला कर आटा चक्की संचालक की हत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा। बरवा गांव में मंगलवार की देर शाम जमीन के विवाद में पट्टीदारों ने लाठी-डंडे और रंबा से हमला कर आटा चक्की संचालक की हत्या कर दी। परिजनों ने आटा चक्की संचालक के शव के साथ फूलपुर थाने में जबरदस्त हंगामा किया। पुलिस ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
फूलपुर थाना अंतर्गत बरवा गांव में तीन पट्टीदारों में पैतृक संपत्ति को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। इसे लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है। इसी क्त्रस्म में मंगलवार को पहले पट्टीदारों के बच्चों के बीच विवाद हुआ। विवाद में बीचबचाव कर ग्रामीणों शांत करा दिया। इसके बाद एक पट्टीदार शाम सात बजे घर से थोड़ी दूर स्थित अनिल मिश्र उर्फ मुन्ना (45) की आटा चक्की पर गए। आरोप है कि इसी दौरान घेरेबंदी कर अनिल और उनके बेटे आकाश को लाठी-डंडे और रंबा से मारा गया। लोहे का रंबा अनिल के सिर के आर-पार हो गया। गंभीर रूप से घायल अनिल को परिजन हरहुआ स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात 9.30 बजे परिजन और ग्रामीण शव को लेकर फूलपुर थाने पहुचे और हंगामा खड़ा कर दिए। सभी का आरोप था कि एक वर्ष पहले भी आरोपियों ने हमला कर अनिल का हाथ तोड़ दिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की थी। अनिल के दो पुत्र सचिन मिश्रा व आकाश मिश्रा और दो बेटी प्रिया व संजना हैं। प्रिया की शादी हो चुकी है, सचिन बीएड की पढ़ाई कर रहा है, आकाश डिप्लोमा इंजीनियरिंग कर रहा है और सबसे छोटी बेटी संजना भी पढ़ाई कर रही है। घटना से अनिल के परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। इंस्पेक्टर फूलपुर सनवर अली ने बताया कि अनिल के बड़े बेटे सचिन की तहरीर के आधार पर महेंद्र मिश्रा, शिवकुमार मिश्रा, धीरज मिश्रा, दशरथ मिश्रा, साक्षी मिश्रा और घनश्याम मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वारदात में प्रयुक्त लाठी-डंडा और रंबा बरामद कर आरोपियों के कुछ करीबियों से उनके बारे में पूछताछ की जा रही है।