फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder near police station in azamgarh

आजमगढ़ में थाने के समीप युवक को गोलियों से भूना, मौके पर मौत

Sun, 24 Dec 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 24 Dec 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
Murder near police station in azamgarh
मां से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात थाने से 100 मीटर की दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


वह मछली बनाकर शराब पीने के लिए घर से बाजार गया था। युवक प्रधान का भतीजा था। शनिवार सुबह एसपी अजय कुमार साहनी, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


पुलिस युवक के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। अब तक की जांच में पुलिस के शक की सुई करीबियों के इर्दगिर्द घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के पूरवा गांव निवासी तरुण सिंह (28) पुत्र हरेंद्र सिंह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। घर पर तरुण के अलावा उसकी मां कमला देवी, पिता हरेंद्र सिंह और छोटा भाई राहुल मौजूद थे। बताया जाता है कि तरुण की शादी छह माह पूर्व हुई थी।

लेकिन उसके शराब पीने की आदत से परेशान होकर उसकी पत्नी मायके चली गई। उसे कई बार लाने का प्रयास घर वालों ने किया। लेकिन वह आने को तैयार नहीं हुई। तरुण का घर अतरौलिया थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर बताया जाता है। 

सिर, सीना और हाथ में तीन गोलियां मारी

Murder near police station in azamgarh
मृतक के रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की शाम सात बजे तरुण सिंह घर में मछली बनाया और मां कमला से कहां कि अभी बाजार से आ रहा हूं। इसके बाद वह ठेके पर जाकर शराब पिया। रात करीब नौ बजे घरवालों को घर के पास ताबड़तोड़ तीन राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी तो तरुण के परिवार के लोग हिम्मत जुटाकर उधर गए।

इस दौरान खून से लतपथ तरुण की लाश पड़ी थी। उसे सिर, सीना और हाथ में कुल तीन गोलियां मारी गई थी। परिवार के लोग तरुण को अतरौलिया बाजार निवासी एक डाक्टर के यहां ले गए। परीक्षण कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया तो लोग लाश लेकर घर चले आई।

डाक्टर ने रात करीब सवा दस बजे पुलिस को सूचना दी तो पुलिस तरुण के घर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के संबंध में तरुण के छोटे भाई राहुल ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि अब तक की जांच पड़ताल के दौरान शक की सुई परिवारवालों पर घूम रही है। अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed