फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder in varanasi Youth killed by knife attack who went for party with friends police engaged in investigation

वाराणसी में वारदात: दोस्तों के साथ पार्टी करने निकले युवक की चाकू से गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 09 Mar 2022 10:36 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Mar 2022 10:36 AM IST
विज्ञापन
Murder in varanasi Youth killed by knife attack who went for party with friends police engaged in investigation
श्रवण की हत्या के बाद उसके घर के बाहर जुटे परिजन और गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। दोस्तों के साथ पार्टी करने निकले युवक की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई।  युवक का शव  मलहिया पुलिस पिकेट से दो सौ मीटर दूर बाबुराहनी में मिला। देर रात पुलिस से सूचना मिलने के बाद मृतक की मां समेत अन्य परिजनों ने शव की शिनाख्त की। चाकू से गला रेता था और पेट पर भी कई वार किए गए थे।  

विज्ञापन


मलहिया गांव निवासी  ट्रॉली चालक मुनाऊ राजभर का पुत्र श्रवण राजभर (21) मंगलवार यह कह कर घर से निकला था कि दोस्तों के साथ पार्टी करने जा रहा है। रात करीब एक बजे उसकी हत्या की सूचना मिली। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन


परिजनों ने दोस्तों पर ही लगाया हत्या का आरोप
मृतक की मां तारा देवी, पिता मुनाऊ और छोटा भाई मौके पर पहुंचा।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्रवण मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात 8.30 बजे के करीब गांव निवासी पप्पू, बबलू और सूरज के साथ पार्टी करने के लिए घर से निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पार्टी के दौरान उन तीनों ने ही श्रवण की हत्या कर दी। लंका पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वारदात के संबंध में पुलिस मलहिया गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि वारदात का जल्द ही खुलासा होगा और आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed