बनारस में दिनदहाड़े हत्याः धारदार हथियार से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में सनसनी
आशंका जताई गई कि किसी जानने वाले ने ही वारदात को अंजाम दिया है। शराब पीने या पिलाने के बाद ऐसे किसी हथियार से हमला किया गया कि मनोज को कुर्सी पर से उठने का मौका तक नहीं दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के नैपुरा (जलालपुर) गांव में शुक्रवार दोपहर मनोज यादव की किसी धारदार हथियार से कनपटी पर वार कर हत्या कर दी गई। कुर्सी पर बैठे युवक को दाहिने कनपटी पर वार कर मौत के घाट उतरा गया। फोरेंसिक टीम और जंसा पुलिस को मृतक की जेब से 315 बोर का कारतूस बरामद हुआ। किसी करीबी पर ही हत्या को अंजाम देने का शक है। हमलावरों की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। जंसा पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जंसा थाना अंतर्गत नैपुरा निवासी सपा नेता बृजेश मिश्रा की गांव में डेयरी है। भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली अंतर्गत गिरधपुर निवासी मनोज कुमार यादव (30 वर्ष) पिछले पांच साल से बृजेश की डेयरी पर रह रहा था। कोरोना काल में डेयरी बंद हो गई थी, फिर भी मनोज डेयरी पर उठता बैठता था और बृजेश मिश्रा का अन्य काम देखता था।
दोपहर एक बजे बृजेश मिश्रा का रिश्तेदार शुभम मिश्रा डेयरी पर पहुंचा तो टीनशेड के अंदर कुर्सी पर लहूलुहान हाल में मनोज को देखते ही चीख उठा। मनोज की दाहिने कनपटी पर गहरे धारदार हथियार से वार किया गया था। शुभम की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक, डाग स्क्वायड ने छानबीन करते हुए साक्ष्य संकलन किया। इस दौरान मनोज की जेब से 315 बोर का एक कारतूस और पास में ही शराब की खाली बोतलें बरामद हुई।
आशंका जताई गई कि किसी जानने वाले ने ही वारदात को अंजाम दिया है। शराब पीने या पिलाने के बाद ऐसे किसी हथियार से हमला किया गया कि मनोज को कुर्सी पर से उठने का मौका तक नहीं दिया गया। सपा नेता के करीबी की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा और सीओ सदर डॉ. चारु द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचीं और आसपास लोगों और डेयरी संचालक से पूछताछ की।
मनोज की कनपटी पर तीन इंच गहरा निशान
जेब से मिला कारतूस, जुड़ रहे आपराधिक तार
मनोज यादव की जेब से 315 बोर का कारतूस मिलने पर एसपी ग्रामीण ने भदोही पुलिस से संपर्क साधकर आपराधिक इतिहास को भी खंगालने पर जोर दिया। एसपी ग्रामीण के अनुसार जेब से कारतूस पाए जाने से यह प्रतीत होता है कि मनोज का अपराधियों से कहीं न कहीं तार जुड़े हो सकते हैं।