फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder in varanasi Sensation fter killing of sadhu who living at Mouni Baba aasharm police start investigation

वाराणसी : मौनी बाबा की कुटिया पर वर्षों से रह रहे बुजुर्ग की हत्या से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 24 Mar 2022 06:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Mar 2022 06:56 PM IST
सार

रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत छितौनी में कान्हा उपवन के पास मौनी बाबा की कुटिया पर करीब 20 वर्षों से रह रहे सूर्यबली यादव (बाबा जी) की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी

विज्ञापन
Murder in varanasi Sensation fter killing of sadhu who living at Mouni Baba aasharm  police start investigation
मौनी बाबा की कुटिया पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के छितौनी कोट स्थित मौनी बाबा आश्रम में बुजुर्ग बाबा की बुधवार की रात धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। कुटिया से खून से सना डंडा और चाकू बरामद किया गया।

विज्ञापन


बेटे ने गांव के ही दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। एसपी ग्रामीण और एएसपी ग्रामीण ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की है। थाना अंतर्गत खनाव गांव के रहने वाले सूर्यबली यादव (बाबाजी) 65 वर्ष पिछले डेढ़ दशक से गंगा किनारे छितौनी कोट स्थित कान्हा उपवन के समीप बने आश्रम में रहते थे।
विज्ञापन


आश्रम में गांव के ही धर्मेंद्र मिश्र बाबा भी रहते हैं। पुलिस की पूछताछ में धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि शाम के समय सूर्यबली यादव अंदर बने कमरे में सोने चले गए। रात में करीब नौ बजे के आसपास वहां अक्सर आने वाला एक आदमी कुछ लोगों के साथ चबूतरे पर बैठा था, जिसको देख उन्होंने नाराजगी जताई और डंडे से मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद बाबाजी अंदर कुटिया में चले गए। धर्मेंद्र मिश्र ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि  रात में अचानक कुटिया के अंदर से जोर से चिल्लाने की आवाज आई और दो लोग कुटिया से निकलकर गंगा किनारे की ओर भागे और एक युवक कान्हा उपवन गेट की ओर से निकल गया।

इसके बाद सब कुछ सामान्य हो गया। सुबह जब गांव के कुछ लोग पहुंचे तो देखा कि कुटिया के अंदर खून से बाबाजी लथपथ थे और सामान बिखरा था। सिर और गर्दन से खून बहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलवाया और कुटिया के अंदर और बाहर टीम ने साक्ष्य संकलन किया।

उधर, ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अक्सर लोग यहां आकर शराब, गांजा पीते हैं, जिन्हें बाबाजी डांटते थे। रात में भी कुछ युवकों को बाबाजी ने डंडा मारकर खदेड़ा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि नशे में धुत उन युवकों ने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया।

एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की तफ्तीश की जा रही है। पुरानी रंजिश को भी जोड़कर जांच की जा रही है। एएसपी नीरज पांडेय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जाली के अंदर कैसे आए हमलावर
अराजकतत्वों को आश्रम में आने से रोकने के लिए तीन माह पूर्व ही जाली लगाकर बाउंड्री बनाई गई है। आश्रम में दो गेट लगे हैं और अंदर से ताला बंद है। हमलावर जाली के अंदर कैसे प्रवेश किए यह भी पुलिस तफ्तीश कर रही है। आसपास के लोगों से पुलिस ने कई पूछताछ की। आश्रम के पास कान्हा उपवन में लगे सीसी कैमरों को भी पुलिस खंगाल रही है। 

कभी-कभार घर आते थे बाबाजी 
परिजनों के अनुसार बाबाजी घर में कभी-कभार ही आते थे, इसके अलावा वह हमेशा आश्रम में ही रहते थे। पत्नी की दो साल पूर्व मौत हो चुकी है। तीन बेटे और दो बेटियां है। सूर्यबली यादव बाबाजी छह भाइयों में पांचवें नंबर पर थे। घटनास्थल पर जुटे परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक युवक ने हत्या को अंजाम दिया है। दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ बेटे सुरेश ने तहरीर दी। दो वर्ष पहले भी आश्रम में चोरी हुई थी।

रोहनिया पुलिस की लापरवाही सामने आई 
गंगा किनारे अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है। इसको लेकर मारपीट भी होती रहती है। इसकी सूचना कई बार रोहनिया पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस ने घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया। इस बात की चर्चाएं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed