{"_id":"6061a7898ebc3e590354698d","slug":"murder-in-mirzapur-of-young-man-during-sleep-strangled-with-sharp-edged-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या
Mon, 29 Mar 2021 03:40 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: हरि User
Updated Mon, 29 Mar 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में रविवार की देर रात कमरे में सो रहे 35 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंचे एसपी, फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड के साथ मामले की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन
चील्ह थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी 35 वर्षीय रविंद्र चौधरी रविवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात किसी ने घर में आकर धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। सुबह परिजनों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह डाग स्क्वायड की मदद से मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया चाकू से वार कर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। छानबीन की जा रही है, जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन