Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder accused hiding posing sadhu snake rescuer warrant issued against 31 years ago fled Mumbai to Ballia

यूपी: साधु और सर्पमित्र बनकर छिपा था हत्या का आरोपी, 31 साल पहले जारी हुआ था वारंट; मुंबई से भाग बलिया आया था

Sat, 07 Nov 2026 05:32 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 07 Nov 2026 05:32 AM IST
सार

महिला की हत्या के मामले में 31 साल से जारी वारंट पर पुलिस ने आरोपी पारस को गिरफ्तार किया है। आरोपी जमानत पर छूटने के बाद मुंबई से फरार होकर गांव में छिप गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह भेष बदलकर कभी साधु तो कभी सर्पमित्र बनकर रह रहा था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
Murder accused hiding posing sadhu snake rescuer warrant issued against 31 years ago fled Mumbai to Ballia
हत्या के आरोपी को सजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में महिला की हत्या के मामले में करीब 31 साल से जारी गैर जमानती वारंट पर कांदिवली पुलिस ने बुधवार को गाजीपुर के अहलादपुर गांव से पारस यादव को गिरफ्तार कर गाजीपुर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद मुंबई पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। 

विज्ञापन


वर्ष 1995 में दर्ज हत्या के मुकदमे में जेल जाने के बाद जमानत पर छूटकर वह मुंबई से अपने गांव आ गया था। इसके बाद उसने अपनी पहचान छिपाकर साधु का भेष बना लिया और सर्पमित्र के रूप में रहने लगा। मोबाइल लोकेशन के जरिये उसकी तलाश पूरी हुई तो मुंबई पुलिस की चार सदस्यीय टीम ने दो दिन तक खानपुर क्षेत्र में डेरा डालकर उसे दबोचा।
विज्ञापन


कांदिवली पुलिस की इंस्पेक्टर माधवी कड़व ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के अहलादपुर गांव निवासी पारस यादव पुत्र शंकर यादव मुंबई के कांदिवली में रहता था और वही पर ऑटो चलाकर जीवकोपार्जन करता था। रेलवे स्टेशन से सवारियों को छोड़ना और ले जाना उसकी दिनचर्या बनी हुई थी, इसी बीच उसका परिचय मुंबई के ही कांदिवली निवासिनी एक महिला से हो गई। जिसके बाद से पारस का महिला के घर आना जाना लगा रहता था। वही कुछ महीनों बाद पारस और महिला के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई, जिसके बाद पारस ने महिला को जलाकर मार डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने पारस यादव के खिलाफ वर्ष 1995 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने उस समय उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ वर्ष बाद जमानत पर बाहर आने के बाद वह मुंबई छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन मुंबई स्थित उसके पुराने पते पर वह नहीं मिला।

इंस्पेक्टर माधवी कड़व के अनुसार, मोबाइल लोकेशन के आधार पर पारस की मौजूदगी गाजीपुर के खानपुर क्षेत्र में पता चली। इसके बाद कांदिवली पुलिस टीम ने दो दिनों तक क्षेत्र में रहकर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। मंगलवार देर शाम पुलिस टीम ने अहलादपुर गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पहुंचने की जानकारी होने पर पारस ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी टीम में इंस्पेक्टर माधवी कड़व, हेड कांस्टेबल जाय भाय, कांस्टेबल चौहान और हेड कांस्टेबल वामन जाय भाय शामिल रहे।

पिता की हत्या का भी लग चुका है आरोप
पुलिस के मुताबिक, पारस पर अपने पिता शंकर यादव की हत्या का भी आरोप है। आरोप है कि उसने पतरही स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के पास पिता की हत्या कर शव छोड़ दिया था। इस मामले में चंदवक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब दो वर्ष बाद वह जमानत पर बाहर आया था। ग्रामीणों ने उसके बड़े भाई भरत यादव, जो दिव्यांग हैं, को संपत्ति में हिस्सा नहीं देने और विवाद के दौरान हत्या की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पारस क्षेत्र में पारस उर्फ बाबा के नाम से चर्चित था। उसके खिलाफ हत्या के दो और मारपीट का एक मामला दर्ज होने की बात सामने आई है।

मुंबई की कांदिवली पुलिस ने अहलादपुर निवासी पारस यादव पुत्र शंकर को बुधवार को गिरफ्तार कर गाजीपुर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद मुंबई पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। - रोहित मिश्रा, थानाध्यक्ष, खानपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed