{"_id":"5e581c528ebc3ef3dc682342","slug":"munna-bhai-ran-away-pushing-the-headmaster-and-static-magistrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को धक्का देकर भागा मुन्ना भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को धक्का देकर भागा मुन्ना भाई
Fri, 28 Feb 2020 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मार्टीनगंज (आजमगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, मार्टीनगंज (आजमगढ़)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत फुलेश स्थित ओम प्रकाश मिश्र इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार सुबह परीक्षा प्रारंभ होने के पहले ही गेट पर चेकिंग के दौरान फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। उसके पास से मोबाइल भी मिला। अभी उससे पूछताछ हो रही थी कि वह प्रधानाध्यापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को धक्का देकर भाग निकला।
विज्ञापन
ओम प्रकाश मिश्र इंटर कॉलेज में न्यू मॉडर्न तिलकधारी इंटर कॉलेज मार्टिनगंज का हाईस्कूल का सेंटर गया है। गुरुवार को सुबह सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। न्यू मॉडल तिलकधारी इंटर कॉलेज का छात्र नरेंद्र कुमार यादव पुत्र साहब लाल यादव निवासी ग्राम भीगी बच्ची, जौनपुर परीक्षा देने गया था।
विज्ञापन
गेट पर चेकिंग के दौरान प्रधानाध्यापक नवीन कुमार सिंह और स्टेटिक मजिस्ट्रेट रमेश शुक्ला को छात्र के आधार कार्ड पर फोटो को लेकर संदेह हुआ। पूछताछ शुरू की गई तो उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ। इसी दौरान वो स्टेटिक मजिस्ट्रेट रमेश शुक्ला को धक्का देकर विद्यालय के बाहर भाग निकला। वहां उपस्थित लोगों ने दौड़ाकर पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं सके।
विज्ञापन
सूचना पर थानाध्यक्ष दीदारगंज धर्मेंद्र कुमार सिंह पहुंचे और जानकारी ली। प्रधानाध्यापक नवीन कुमार सिंह का कहना है कि बोर्ड से जो वेरीफिकेशन सीट आई है उसमें नरेंद्र कुमार यादव के नाम के सामने कोई फोटो नहीं लगा है। इससे पहचान होने में दिक्कत हुई। घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।