फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   munna bajrangi

जेल से हुकूमत न चला पाने पर कराई थी डिप्टी जेलर की हत्या

Tue, 25 Jun 2019 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
munna bajrangi
वाराणसी। जिला जेल से अपराध जगत में अपनी हुकूमत न चला पाने और डिप्टी जेलर अनिल त्यागी की सख्ती से आजिज आकर उनकी हत्या अपने गुर्गों से बागपत जेल में मारे गए मुन्ना बजरंगी ने कराई थी। प्रकरण को लेकर दो साल पहले एसटीएफ ने मुन्ना बजरंगी के शूटर अंबेडकरनगर के अमन सिंह, सुल्तानपुर के कुर्बान अली उर्फ सोनू, प्रतापगढ़ के सागर सिंह उर्फ शीबू और बलिया के रोहित सिंह उर्फ चंदन सिंह उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रविवार की रात मिर्जापुर के पटेहरा से गिरफ्तार भदोही के रामसहायपुर का अमजद उर्फ पिंटू उर्फ डाक्टर उर्फ अंगद उर्फ हफीजुल्ला के खिलाफ मिर्जापुर के अहरौरा, कटरा कोतवाली व वाराणसी के कैंट थाने में हत्या सहित अन्य आरोपों में 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ द्वारा 2017 में किए गए खुलासे के अनुसार जिला जेल में बंद रहने के दौरान डिप्टी जेलर की सख्ती से मुन्ना बजरंगी सहित अन्य बदमाश खासे परेशान रहते थे। मुन्ना बजरंगी ने एकाध बार डिप्टी जेलर को अर्दब में लेने की कोशिश भी की थी लेकिन उसका दांव उलटा पड़ गया था और जेल में उसकी पिटाई भी हुई थी। इसी वजह से उसने डिप्टी जेलर की हत्या की साजिश रची और उसके गुर्गों ने 23 नवंबर 2013 की सुबह महावीर मंदिर क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया था। डिप्टी जेलर की हत्या के बाद अमजद का नाम अहरौरा के जंगल में अगस्त 2014 में हुई गैंगवार से सुर्खियों में आया था। पुलिस के अनुसार गैंगवार में कल्लू पांडेय, सूरज सिंह और राजेश चौधरी की गोली मार कर अमजद ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed