{"_id":"5b55d65e4f1c1b4c748b6a25","slug":"munna-bajrangi-relative-surrender-in-varanasi-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना बजरंगी के रिश्तेदार ने पुलिस को चकमा देकर किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्ना बजरंगी के रिश्तेदार ने पुलिस को चकमा देकर किया सरेंडर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में निचली कोर्ट से उम्रकैद की सजा प्राप्त और हाईकोर्ट से जमानत पर छूटे चौबेपुर के नरायनपुर निवासी कैलाश यादव पर लेढ़ूपुर पॉवर हाउस के समीप 18 जुलाई को बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की थी।
बनारस के लेढ़ूपुर में कैलाश यादव पर फायरिंग करने के मामले में वांछित मुन्ना बजरंगी के रिश्तेदार आशीष सिंह उर्फ सोनू ने पुलिस को चकमा देकर सोमवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में समर्पण कर दिया।
कोर्ट ने आशीष को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। कचहरी परिसर में आशीष अपने समर्थकों की भीड़ के साथ पहुंचा था लेकिन इसके बावजूद पुलिस को उसकी भनक तक नहीं लगी।

कैलाश के भाई कमलेश की तहरीर पर सारनाथ थाने में सारनाथ के लोहिया नगर निवासी आशीष सिंह उर्फ सोनू और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस आशीष की तलाश ही कर रही थी कि तब तक उसने कोर्ट में समर्पण कर दिया। सारनाथ पुलिस अब आशीष को कस्टडी रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयुक्त नाइन एमएम की पिस्टल बरामद करेगी।
बता दें कि आशीष के पिता अशोक सिंह की हत्या अगस्त 2011 में चौबेपुर के उमरहां बाजार में गोली मार कर की गई थी। कैलाश यादव को इसी मामले में निचली कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।