फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal guest house to be built like a five star hotel

पांच सितारा होटल की तरह बनेगा नगर निगम का गेस्ट हाउस

Mon, 11 Oct 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Municipal guest house to be built like a five star hotel
नगर निगम सिगरा स्टेडियम के सामने अपनी जमीन पर पांच सितारा सरीखा गेस्ट हाउस बनवाएगा। साढ़े पांच करोड़ की लागत से दो मंजिला बनने वाले इस भवन की डिजाइन भी तैयार कर ली गई है। उम्मीद है कि अक्तूबर के अंत तक इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, निगम के पास कोई ऐसा गेस्ट हाउस नहीं है कि दौरे पर या निरीक्षण के लिए आने वाले विभागीय मंत्री या शासन स्तर के उच्चाधिकारियों को ठहराया जा सके और समीक्षा बैठक हो सके। इसके लिए शहर के किसी होटल में इंतजाम करना पड़ता है। वहीं, कई केंद्रीय योजनाओं के चलते केंद्रीय टीम का भी निगम में आना जाना लगा रहता है। इससे निगम को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। इसे देखते हुए निगम ने गेस्ट हाउस बनाने का निर्णय लिया है। इसके निर्माण के लिए लंबे समय से मंथन चल रहा था, लेकिन अब यह साकार होने जा रहा है। इसे नगर निगम के लाइसेंस शुल्क कार्यालय से सटे सिगरा स्टेडियम के मुख्य गेट के सामने निगम की जमीन पर बनाया जाएगा। करीब 1790 स्क्वायर मीटर में गेस्ट हाउस बनेगा। इसकी डिजाइन निगम के आईटी आफिसर अमित मिश्रा ने तैयार कर ली है। इसके लिए दो कंपनियां लखनऊ की चिन्यम कंस्ट्रक्शन और वाराणसी की मेसर्स अभियंत्रण के प्रजेंटेशन के बाद चयन किया गया है। अब इंजीनियरिंग विभाग दोनों कंपनियों के वित्तीय एवं तकनीकी पहलुओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसमें जो कंपनी बेहतर होगी उसी को काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

ईपीसी मोड पर होगा निर्माण
गेस्ट हाउस का निर्माण इंजीनियिरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड पर होगा। निर्माण सामग्री से लेकर अन्य सामानों की खरीदारी, फिनिशिंग की जिम्मेदारी चयनित कंपनी/एजेंसी करेगी। इसके बाद गेस्ट हाउस को हैंडओवर किया जाएगा। नगर निगम सिर्फ निर्माण की मानीटरिंग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगी सुविधाएं
अत्याधुनिक वातानुकूलित कमरे, बैंक्वेट हाल, लॉबी, ब्रीफिंग हॉल, किचेन, फायर फाइटिंग, दिव्यांगजन के लिए रैंप होगा।
गेस्ट हाउस निर्माण के लिए दो कंपनियों का चयन हुआ है। वित्तीय और तकनीकी मूल्यांकन के बाद अक्तूबर के अंत तक काम शुरू कराने की योजना है।-प्रणय सिंह, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed