{"_id":"686cd472365b306bc40ade64","slug":"municipal-employee-dies-after-falling-into-well-in-varanasi-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नगर निगम कर्मचारी का शव कुएं में देख मचा हड़कंप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नगर निगम कर्मचारी का शव कुएं में देख मचा हड़कंप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Tue, 08 Jul 2025 01:51 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:51 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में नगर निगम कर्मचारी की कुएं में गिरकर मौत हो गई। उसका शव कुएं में देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद एसीपी दशाश्वमेध और चौक थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन
मौके पर जुटी एनडीआरएफ व पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के चौक थाना अंतर्गत बेनिया क्षेत्र स्थित अखाड़ा राम सिंह के पास पुराने कुएं में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव उतराया मिला। शव देख स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसीपी दशाश्वमेध और चौक थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम ने पहुंच कर सक्रियता दिखाते हुए शव को कुएं से बाहर निकाला। वहीं मौके पर मौजूद नगर निगम कर्मियों ने शव की पहचान 40 वर्षीय विजय कुमार सिगरा निवासी के रूप में की।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: 11 साल बाद भी न हुई संतान... 22 हजार में तांत्रिक ने दी ये गारंटी, महिला को पीटा; गंदा पानी पिलाने से मौत
विज्ञापन
एसपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक करवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन