फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal Corporation took action estimated value land 72 crore rupees 66 bighas land freed from encroachment

Varanasi News: नगर निगम ने की कार्रवाई, जमीन की अनुमानित मूल्य 72 करोड़ रुपये आंकी गई; 66 बीघे जमीन कब्जामुक्त

Sat, 19 Oct 2024 05:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 05:57 PM IST
सार

Varanasi News : नगर निगम की कार्रवाई के दौरान तीनों क्षेत्रों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने यहां पर निगम का बोर्ड भी लगा दिया।

विज्ञापन
Municipal Corporation took action estimated value land 72 crore rupees 66 bighas land freed from encroachment
वाराणसी नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम ने तीन स्थानों पर कुल 66 बीघे सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस पर निगम का बोर्ड लगाया। इसकी अनुमानित मूल्य 72 करोड़ रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन


डोमरी में जमीन सरकारी अभिलेखों में रेता के नाम से दर्ज था। इस पर कुछ लोगों की ओर से भूमि खनन का कार्य किया जा रहा था। पिछले दिनों मेयर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त ने स्थलीय निरीक्षण किया था। उन्होंने निर्देश दिया था कि तत्काल इस इस भूमि की पैमाइश कराकर बैरिकेडिंग कराई जाए। 
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त सविता यादव के नेतृत्व में टीम ने 26 बीघा भूमि जो बाजार दर के अनुसार अनुमानित लागत  60 करोड़ की है। इस पर बैरिकेडिंग कराकर कब्जे में ले लिया। इस पर वाराणसी नगर निगम का बोर्ड लगाया गया। इसके अलावा नगर निगम ने ग्राम पिसौर में 10 बिस्वा भूमि की बैरिकेडिंग कराई। इसका मूल्य लगभग 3 करोड़ की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसुवाही में 30 बिस्वा सरकारी भूमि जो अवैध कब्जे में थी। इसे मुक्त कराकर बैरिकेडिंग कराई। इसका बाजार दर के अनुसार अनुमानित मूल्य 9 करोड़ है। राजस्व विभाग की टीम की ओर से नव विस्तारित क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे को मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है। 

मेयर ने इंटरलाॅकिंग का किया लोकार्पण 
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने वार्ड संख्या 01 लहरतारा बौलिया स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया। इसकी लागत 1 लाख 69 हजार हैं। कार्यक्रम के दौरान पार्षद संजू सरोज, कमलेश  पासी, राकेश जायसवाल, दीनदयाल गुप्ता मौजूद रहे। उधर, मेयर अशोक कुमार तिवारी ने वार्ड  जंगमबाड़ी में प्राचीन हनुमान मंदिर के पास स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की। 

परियोजनाओं पर जनसूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य 
वीडीए की अवस्थापना निधि की परियोजनाओं पर जनसूचना का बोर्ड लगाना अनिवार्य है। यह आदेश वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने दिया है। कहा कि बोर्ड पर पूरी सूचनाएं होनी चाहिए। इसकी माॅनीटरिंग खुद करेंगे। उन्होंने काम न करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करने को कहा है। सभी कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूरे किए जाएं। समयसीमा का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए। निविदा प्रक्रिया से संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएं। 

अवैध निर्माणों का शमन आवेदन दाखिल कराएं 
वीडीए के अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा ने शुक्रवार को शिवपुर और सिकरौल वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अवैध निर्माणों को रुकवाते हुए जोनल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि निर्माणों के शमन आवेदन जमा कराते हुए प्राथमिकता से जमा कराएं। हरहुआ से सिंधौरा रोड तक रिंग रोड के दोनों तरफ, हरहुआ से वरुणा नदी के दोनों तरफ रिंग रोड एवं हरहुआ से जेल रोड होते हुए वीडीए कार्यालय तक निरीक्षण किया। उन्होंने कुल 23 निर्माणों का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed