फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal corporation shuts down three meat shops on Kanwar route collects 24,500 in fines

Sawan 2026: कांवड़ मार्ग पर मांस की तीन दुकानें बंद कराईं, निगम ने वसूला 24,500 रुपये जुर्माना

Fri, 31 Jul 2026 09:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 09:20 AM IST
सार

वाराणसी में सावन के पहले दिन निगम ने सख्ती करते हुए तीन मांस की दुकानें बंद कराईं। साथ ही 24,500 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं दुकानदारों को चेतावनी दी गई। 

विज्ञापन
Varanasi Municipal corporation shuts down three meat shops on Kanwar route collects 24,500 in fines
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के पहले दिन बृहस्पतिवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिबंध के बावजूद खुली तीन मांस की दुकानों को बंद कराया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों से 24,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन


पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज के नेतृत्व में निगम की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान भोजूबीर क्षेत्र में अवैध रूप से मांस बेच रहे एक विक्रेता पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, शिवपुर क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले एक दुकानदार से 4,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


सबसे कड़ी कार्रवाई अंधरापुल क्षेत्र में की गई। यहां सावन माह के दौरान मांस बेचने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने और आसपास गंदगी फैलाने के आरोप में संबंधित विक्रेता पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर एक अन्य दुकानदार से 5,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी ने बताया कि पूरी कांवड़ यात्रा और सावन माह के दौरान यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed