फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal corporation issued notice to Kashi Naresh family for arrears of house tax varanasi

नगर निगम का काशी नरेश परिवार को नोटिस, गृह कर के बकाया हैं 62,96,566 रुपये

Sun, 25 Aug 2019 01:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम पीयूष तिवारी, अमर उजाला, वाराणसी
पीयूष तिवारी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 25 Aug 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation issued notice to Kashi Naresh family for arrears of house tax varanasi
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम की लिस्ट में काशी नरेश का परिवार सबसे बड़ा बकाएदार है। निगम की ओर से जारी नोटिस में महाराज काशीराज धर्मकार्य निधि ट्रस्ट के चेयरमैन अनंत नारायण पर गृह कर का 62,96,566 रुपये बकाया बताया गया है। उनके साथ ही शहर के सभी 100 बकाएदारों को भी नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


शहर के सभी लोगों पर नगर निगम का वर्तमान में 50 करोड़ रुपये से अधिक गृह कर बकाया है। इसकी वसूली के लिए पहले चरण में टॉप 100 की सूची तैयार की गई है। इन 100 लोगों पर 13 करोड़ 47 लाख रुपये बकाया है। इनमें से 10 बकाएदार ऐसे हैं, जिन पर 2 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक बकाया है।
विज्ञापन


सबसे अधिक बकाया काशी नरेश परिवार के कोतवाली जोन क्षेत्र के चौक स्थित अलग-अलग भवनों का है। इन भवनों का व्यावसायिक उपयोग होता है। नगर निगम ने इन्हें नोटिस जारी किया है। पहले नोटिस में बकाया जमा करने के लिए सात दिन का समय दिया गया था, लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : जन्माष्टमी पर मूर्ति विसर्जन करने जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली पर उतरा करंट, एक की मौत, तीन घायल

अब दूसरा नोटिस जारी हुआ है, इसमें 15 दिन के अंदर पैसा जमा करने को कहा गया है। साथ ही चेताया गया है कि अगर बकाया जमा नहीं हुआ तो नगर निगम वसूली के लिए अगला कदम उठाएगा। 

जोनल अधिकारी कोतवाली अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि वसूली के लिए काशी नरेश परिवार समेत सभी बकाएदारों को नोटिस जारी किया गया है। समय से कर नहीं जमा करने पर कार्रवाई की जाएगी।

काशी नरेश परिवार में टैक्स का कार्य देखने वाले राधेचंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि नगर निगम की ओर से कोई नोटिस अभी तक नहीं मिला है। जब नोटिस प्राप्त होगा तो उस पर विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : ऑनलाइन एफआईआर दर्ज नहीं कर पा रहे लोग, सरकार की ओर से जागरुकता अभियान की कमी

ये हैं शहर के टॉप टेन बकाएदार :

  1. महाराज काशीराज धर्मकार्य निधि ट्रस्ट चेयरमैन महाराज अनंत नारायण            47,09,869
  2. राजन कुमार जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, शिव कुमार जायसवाल            23,58,743
  3. अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद                            22,36,872
  4. शरदचंद्र, ईश्वरचंद्र, अरुण चंद्र                            20,48,711
  5. कुरैशी सुल्तान बेगम, असगर हुसैन                            19,84,653
  6. अनिल कुमार, अशोक कुमार मल्होत्रा, राकेश कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार मल्होत्रा    19,65,352
  7. राम प्यारी देवी, स्व. बंसीधर विजय कुमार                        18,07,369
  8. रमा देवी, गुलाब लाल                                17,49,829
  9. महारानी काशीराज धर्म कार्य निधि ट्रस्ट के चेयरमैन महाराजा अनंत नारायण        15,86,697
  10. रमा जी जगदीश प्रसाद                                14,30,053
  11. कुल बकाया                                    2,17,78,148

नगर निगम के रिकार्ड में आज भी जारी है शाही परंपरा :
भले ही आजादी के बाद राजशाही समाप्त की दी गई हो, लेकिन नगर निगम में आज भी राजशाही परंपरा जीवित है। नगर निगम ने जो नोटिस जारी किया है, उसमें महाराज शब्द का प्रयोग किया गया है। जबकि स्वयं अनंत नारायण सिंह भी कुंवर और काशी नरेश, महाराज शब्द की जगह राज परिवार के सदस्य लिखने की बात कहते हैं।

ये भी पढ़ें : जन्माष्टमी पर रंगारंग कार्यक्रम में नृत्यांगनाओं ने लगाए ठुमके, सिपाहियों ने लुटाए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed