{"_id":"66edab483d60a130c50fff0b","slug":"municipal-corporation-is-sending-notices-in-ramnagar-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: रामनगर में नगर निगम भेज रहा है नोटिस, अप्रैल 2024 से लागू हो गया कामर्शियल कर, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: रामनगर में नगर निगम भेज रहा है नोटिस, अप्रैल 2024 से लागू हो गया कामर्शियल कर, हड़कंप
Fri, 20 Sep 2024 10:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:35 PM IST
सार
रामनगर में लगभग दो सौ ऐसे मकानों का चिंहित किया गया है जिनका कमर्शियल प्रयोग हो रहा है । नगर निगम की ओर से प्रपत्र ग नहीं भरने वाले भूस्वामियों को नोटिस भेज कर एक सप्ताह में जवाब लगाने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
नगर निगम नोटिस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
रामनगर में कमर्शियल प्रयोग किए जाने वाले भवनस्वामियों को नोटिस दी जा रही है, लगभग दो सौ ऐसे मकानों का चिंहित किया गया है जो कामर्शियल प्रयोग में लाए जा रहे हैं। नगर निगम की ओर से प्रपत्र ग नहीं भरने वाले भूस्वामियों को नोटिस भेज कर एक सप्ताह में जवाब लगाने का आदेश जारी किया गया है। नोटिस में नगर निगम की ओर से की गई प्रस्तावित वार्षिक मूल्यांकन को लेकर नगर में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
रामपुर निवासी कौशलेंद्र केशरी को नगर निगम की ओर से चार लाख तीन हजार नौ सौ बीस रुपये का प्रस्तावित वार्षिक मूल्यांकन भेजा गया है।नोटिस मिलते ही भवन स्वामी हतप्रभ है।इस बाबत राजस्व अधिकारी प्रतीक कुमार सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर अप्रैल2024 से जोन क्षेत्र में कामर्शियल कर लगाया गया है।इसी के तहत उन लोगों को नोटिस जारी किया गया है जो प्रपत्र ग नहीं भरे हैं।
विज्ञापन
बताते चलें कि नगर निगम की ओर से रामनगर जोन कार्यालय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कमर्शियल भवनों व दुकान स्वामियों को एक माह पूर्व प्रपत्र ग उपलब्ध कराया गया था। जिसे भवन स्वामी द्वारा भर कर जोन कार्यालय में जमा करना था। कुछ लोगों ने भरा भी कुछ लोग नजरअंदाज कर दिये। जो नहीं भरे हैं उन लोगों को नगर निगम की ओर से एक अनुमानित प्रस्तावित वार्षिक मूल्यांकन नोटिस बना कर भेजी जा रही है।
विज्ञापन