{"_id":"6323da34cb60e472c803f0c3","slug":"municipal-corporation-active-on-manikarnika-ghat-dispute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मणिकर्णिका घाट विवाद: जांचे गए एक-एक दुकानों के कागजात, नगर निगम टीम ने की घाट किनारे भवनों की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिकर्णिका घाट विवाद: जांचे गए एक-एक दुकानों के कागजात, नगर निगम टीम ने की घाट किनारे भवनों की पैमाइश
Fri, 16 Sep 2022 11:20 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:20 PM IST
सार
मणिकर्णिका घाट विवाद पर अब नगर निगम सक्रीय हो गया है। सहायक नगर अयुक्त अमित शुक्ला मणिकर्णिका घाट पर निरीक्षण करने पहुंचे और अतिक्रमण हटाने के बाद पैमाइश कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन
मणिकर्णिका घाट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मणिकर्णिका घाट पर नगर निगम के प्रवर्तन दल की टीम ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटवाया। प्रवर्तन दल की टीम ने रत्नेश्वर महादेव मंदिर से मणिकर्णिका घाट तक एक-एक दुकानों के कागजात देखे। जांच के बाद घाट पर काबिज वैध दुकानदारों की सूची तैयार कर शीर्ष अधिकारियों को आगे की कार्यवाही के लिए भेजा।
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को अतिक्रमण खुद से हटा लेने व दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। टीम शुक्रवार को दोपहर दो बजे मणिकर्णिका घाट पर पैमाइश करने पहुंची। बीते दिनों हुए डोम राजा और लकड़ी कारोबारियों के बीच विवाद के बाद नगर निगम सक्रिय हुआ।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला ने घाट का निरीक्षण कर लकड़ी कारोबारियों और डोम राजा के परिवार संग वार्ता की थी। वार्ता के बाद अगले दिन घाट से अतिक्रमण हटाने व जमीन की पैमाइश का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
वार्ता के दौरान ही यह संज्ञान में आया कि कुछ दुकानदारों को श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर निर्माण के समय मुआवजा मिल चुका है। लेकिन वो अब भी घाट पर अवैध कब्जा कर काबिज हैं। ऐसे दुकानदारों को चिह्नित करने के लिए ही शुक्रवार को पैमाइश हुई। प्रवर्तन दल की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद निगम के अधिकारी आगे की कार्रवाई करेंगे।