फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal Commissioner Himanshu Nagpal assumed charge in Municipal Corporation varanasi

Varanasi: हर फोन कॉल का देंगे जवाब, फीडबैड सिस्टम भी बनाएंगे; पदभार संभालते ही बोले हिमांशु नागपाल

Fri, 31 Oct 2025 04:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 31 Oct 2025 04:33 PM IST
सार

Varanasi News: नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा हर फोन कॉल का जवाब देंगे। साथ ही फीडबैड सिस्टम भी बनाएंगे। उन्होंने पांच नवंबर को देव दीपावली को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।

विज्ञापन
Municipal Commissioner Himanshu Nagpal assumed charge in Municipal Corporation varanasi
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बृहस्पतिवार को नगर निगम में कार्यभार ग्रहण किया। साथ ही कहा कि अधिकारी हर फोन कॉल का जवाब देंगे और शहर में फीडबैक सिस्टम भी बनाएंगे। कहा कि शहर की स्वच्छता पर विशेष कार्य होगा। 5 नवंबर को देव दीपावली को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। घाटों पर बेहतर साफ सफाई की जाए, घाटों पर लगे सभी स्ट्रीट लाइटें ठीक हों। 

विज्ञापन


नोडल अधिकारियों की ओर से नियमित भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को ठीक कराएं। साथ ही उन्होंने सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। माॅडल वार्डों में हो रहे कार्यों और जन जागरुकता कार्यक्रमों की जानकारी ली। कहा कि माॅडल वार्डों में प्रभावी रूप से जन जागरुकता का कार्य किया जाए। डोर टू डोर कलेक्शन का कार्य शत प्रतिशत किया जाए।
विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों से संयमित और विनम्रता के साथ मिलें। निर्धारित समय में कार्यों को कराएं। ताकि नगर निगम की छवि अच्छी हो। नगर आयुक्त ने खाली पदों पर तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजने को कहा। साथ ही कार्यालयों का निरीक्षण किया। बेतरतीब पत्रावलियों को समेकित कर रखने के निर्देश दिए। दस बजे कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। कार्यालयों में बेहतर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Crime: पूर्वांचल में धर्मांतरण कराने वालों का गिरोह सक्रिय, जनवरी से अबतक 28 मुकदमे; 66 गिरफ्तार

देव दीपावली से पहले दूर होगी सिल्ट की समस्या

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि देव दीपावली से पहले गंगा घाटों की सिल्ट की समस्या दूर होगी। अध्ययन करके इस समस्या निस्तारण कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को नगर निगम में पत्रकारों से कहा कि शहर की स्वच्छता, सड़क मरम्मत और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। फीडबैक आधारित सिस्टम विकसित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि लिगेसी वेस्ट निस्तारण के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। वाराणसी की फ्लोटिंग पॉपुलेशन को ध्यान में रखते हुए सफाई को सुदृढ़ किया जाएगा। नव विस्तारित वार्डों में विकास कार्य प्राथमिकता पर होंगे। नए प्रोजेक्ट के लिए प्रयास किए जाएंगे। पार्किंग व्यवस्था को सुधारने और अवैध पार्किंग पर सख्ती होगी। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाएगा। घाटों की सफाई और गंगा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 

उन्होंने कहा, नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया जाए। नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्यों को तेजी से कराया जाएगा ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कि हरिश्चंद्र घाट पर गिर रहे सीवर की समस्या दो दिन में दूर हो जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed