{"_id":"5a06dd854f1c1b8e698bac1c","slug":"municipal-body-elections-27-candidates-withdraw-from-the-post-of-councilor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनावः बनारस में पार्षद पद के 27 दावेदारों ने छोड़ा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनावः बनारस में पार्षद पद के 27 दावेदारों ने छोड़ा मैदान
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 12 Nov 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के नगर निकाय चुनाव में नगर निगम से पार्षद के लिए दावेदारी करने वाले 27 लोगों ने पर्चा वापस ले लिया। नगर पालिका परिषद रामनगर से सभासद का चुनाव लड़ने वाले पांच सदस्यों और पालिका अध्यक्ष के दो दावेदारों ने नाम वापस ले लिया।
नगर निकाय चुनाव में कुल 34 लोगों के नाम वापस लेने के बाद अब 811 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मेयर के छह प्रत्याशियों में से किसी ने नाम वापस नहीं लिया है। रामनगर पालिका से अध्यक्ष के लिए दावेदारी करने वाले राकेश जायसवाल और मो. अली उर्फ डॉ. विक्की ने पर्चा वापस ले लिया है।
राकेश जायसवाल को सपा ने सिंबल दिया था लेकिन आरओ ने उन्हें सपा प्रत्याशी मानने से इंकार कर दिया था। क्योंकि उनसे पहले आलोक कुमार सपा के सिंबल पर नामांकन कर चुके थे। सपा के ज्यादातर सभासद प्रत्याशी भी आलोक के साथ थे। अब आलोक गुप्ता सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
वहीं, नगर निगम के लक्सा वार्ड से नामांकन करने वाले सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव विवेक यादव ने पर्चा वापस ले लिया है। उन्हें सपा ने सिंबल नहीं दिया था। पार्टी के निर्देश पर उन्होंने सिंबल वापस लेते हुए पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की है।

पार्टी ने देर में दिया सिंबल, निर्दल लड़ना होगा चुनाव
सांकेतिक तस्वीर
नगर निगम पार्षद पद के लिए सपा ने जिन छह प्रत्याशियों को नामांकन के बाद सिंबल दिया, उन्हें अब निर्दल चुनाव लड़ना होगा। नामांकन के बाद इन प्रत्याशियों की ओर से दिए गए सिंबल को आरओ ने मानने से इंकार कर दिया।
आरओ का कहना है कि पार्टी की ओर से जो औपचारिकताएं पूरी की जानी थीं, वो पूरी नहीं की गईं। वहीं, इन छह में से एक हड़हा वार्ड के प्रत्याशी श्यामजी यादव ने शुक्रवार को पर्चा वापस ले लिया है।
अन्य पांच प्रत्याशी नगवां से अनिल यादव, पहड़िया से छाया चौधरी, जगतगंज से प्रशांत सिंह पिंकू, काजी सादुल्लापुरा से अपरीदुल हक और सलेमपुरा से साजिया को अब निर्दल चुनाव लड़ना होगा।