फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mulayam Singh Yadav Condolences to residents of Kashi people do deep dan in maa Ganga

Mulayam Singh Yadav: सपा संरक्षक के निधन पर काशीवासियों में शोक, गंगा में दीपदान कर दी श्रद्धांजलि

Mon, 10 Oct 2022 03:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Oct 2022 03:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से काशीवासियों में शोक की लहर है। लोग उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। काशी की जनता ने मोक्षदायनी गंगा में दीपदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Condolences to residents of Kashi people do deep dan in maa Ganga
गंगा में दीपदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से काशीवासियों में शोक की लहर है। लोग उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। काशी की जनता ने

विज्ञापन

और सपा कार्यकर्ताओं ने मोक्षदायनी गंगा में दीपदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मां गंगा से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। काशीवासियों ने कहा कि मुलायम सिंह यादव को धरतीपुत्र कहा जाता था।
विज्ञापन


वह सभी लोगों के नेता थे। उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है। विधानसभा से लेकर सदन तक नौजवानों, किसानों व गरीबों की बात रखते थे। कहा कि नेताजी ने सपा कार्यकर्ताओं को हमेशा एक नई राह दिखाने का काम किया। संगठन के लोगों के मार्गदर्शक के रूप में रहे। काशीवासियों व सपाइयों ने गंगा में 21 दीप जलाकर गंगा में विसर्जित कर मां गंगा से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन से जुड़े नेता थे मुलायम सिंह यादव
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने शोक व्यक्त किया। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे।

Mulayam Singh Yadav Condolences to residents of Kashi people do deep dan in maa Ganga
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर स्थापित किया व एक सामान्य परिवार से निकलकर, समाजवाद की परिभाषा को परिभाषित करने वाले, माटी के नेता, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन भारतीय राजनीति की अपूर्णीय क्षति है।

राष्ट्र ने एक महान नायक खो दिया
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी के निधन से राष्ट्र ने एक नायक को खो दिया। इससे बहुत बड़ी क्षति हुई है।  उनके निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्राप्त हो।

समाजवाद का चमकता सूरज अस्त हुआ

Mulayam Singh Yadav Condolences to residents of Kashi people do deep dan in maa Ganga
पूर्व विधायक अजय राय। - फोटो : अमर उजाला

यूपी कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की समाजवाद को जमीन पर साकार करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह  एक नेता नहीं बल्कि विचारधारा थे। समाजवाद का चमकता सूरज आज अस्त हो गया। उनका संघर्ष, जीवंत पुस्तक है। उनकी उपलब्धियां कालजयी है। उन्होंने संघर्ष की यात्रा से राजनीति में लंबी लकीर खिंची वह सामाजिक न्याय के बड़े पैरोकार थे। उनके अतुलनीय योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

वाराणसी से जुड़ी मुलायम सिंह यादव की कई यादें

Mulayam Singh Yadav Condolences to residents of Kashi people do deep dan in maa Ganga
वाराणसी में शतरुद्र प्रकाश के आवास पर मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की वाराणसी से कई यादें जुड़ी हुई हैं। बनारस सेंट्रल जेल में मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी बनाने की योजना बनाई थी। उनका वाराणसी और यहां के लोगों से विशेष लगाव था। अलग-अलग मौकों पर कई राजनीतिक रैलियां और सभाएं की। धर्म-कर्म के काम से भी वह धर्मनगरी काशी आते रहते थे। कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी उन्होंने किया। वाराणसी और मिर्जापुर जिले के हिस्से को अलग कर भदोही जिला बनाया।
पढ़ें: अड़ना, लड़ना और आगे बढ़ना था 'नेताजी' का खास अंदाज, पूर्व MLC शतरुद्र ने किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed