फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mulayam Singh yadav birthday samajwadi party distributed 83 kg laddu in varanasi wished Baba Vishwanath to make Akhilesh yadav as CM

मुलायम सिंह का जन्मदिन: वाराणसी में सपाइयों ने बांटे 83 किलो लड्डू, अखिलेश को सीएम बनाने के लिए बाबा विश्वनाथ से की कामना

Mon, 22 Nov 2021 01:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 Nov 2021 01:30 PM IST
सार

समाजवादी व्यापार सभा, महानगर वाराणसी के तत्वाधान में  रवि जायसवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं संग मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिवस 83 किलो लड्डू  जनता में बांटकर मनाया।
 

विज्ञापन
Mulayam Singh yadav birthday samajwadi party distributed 83 kg laddu in varanasi wished Baba Vishwanath to make Akhilesh yadav as  CM
वाराणसी में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव  के 83वें जन्मदिन पर वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने 83 किलो लड्डू बांटा। इससे पहले सपाइयों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर मुलायम सिंह के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा।

विज्ञापन


समाजवादी व्यापार सभा, महानगर वाराणसी के तत्वाधान में महानगर अध्यक्ष रवि जायसवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ  नीचीबाग में काशी विश्वनाथ के दर्शनार्थियों के बीच शुद्ध देशी घी का 83 किलो लड्डू बांटा।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल को गुब्बारों से सजाया गया। समाजवादी व्यापार सभा की ओर से हुए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह के मागदर्शन में यूपी चुनाव 2022 चुनाव जीतने की बात कही।  प्रदीप जायसवाल ने कहा कि नेता जी के 83वें जन्मदिवस के अवसर पर जरूरतमंदों, व्यपारियों और बाबा विश्वनाथ के दर्शनार्थियों के बीच 83 किलो घी का लड्डू बांटकर जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बाबा विश्वनाथ से उनके सदैव स्वस्थ, निरोग, शतायु, दीर्घायु होने की कामना की। इसके अलावा प्रदेश की जनता की बेहतरी एवं प्रदेश का सर्वांगीण विकास के लिए नेताजी अपने आशीर्वाद और अनुभव से  अखिलेश यादव को आगामी विधानसभा के चुनाव में फिर से मुख्यमंत्री बनावाने के लिए बल देते रहें।
पढ़ेंः स्वच्छता रैंकिंग में तीन पायदान नीचे क्यों फिसला बनारस, जानिए कारण

दशाश्वमेध घाट पर बांटी गई खिचड़ी

Mulayam Singh yadav birthday samajwadi party distributed 83 kg laddu in varanasi wished Baba Vishwanath to make Akhilesh yadav as  CM
दशाश्वमेध घाट पर बांटी गई खिचड़ी - फोटो : अमर उजाला

दशाश्वमेध घाट स्थित खिचड़िया बाबा मंदिर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व रक्षा मंत्री का 83वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष ,पूर्व पार्षद विजय यादव विज्जु ने घाट पर श्रद्धालुओं को खिचड़ी परोसा। मौके पर प्रदेश सचिव तनुज पांडेय  सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed