फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mulayam's constituency Shivpal and Amar putala torched

मुलायम के संसदीय क्षेत्र में जलाए शिवपाल व अमर के पोस्टर

Sat, 31 Dec 2016 03:45 PM IST
टीम डिजिटल, आजमगढ़ /वाराणसी/ मऊ
टीम डिजिटल, आजमगढ़ /वाराणसी/ मऊ Updated Sat, 31 Dec 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
Mulayam's constituency Shivpal and Amar putala torched
आजमगढ़ में पुतला जलाते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी से निकाले जाने का आज सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ समेत समूचे पूर्वांचल में जोरदार विरोध हुआ। अखिलेश समर्थकों ने शिवपाल यादव और अमर सिंह के

विज्ञापन

पोस्टर जलाए, पुतला फूंका और नारेबाजी की।

बता दें कि आजम खां की मध्यस्‍थता के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव का निष्कासन रद्द कर दिया गया। आजमगढ़ में सपा कार्यालय के बाहर और रौनापार में अखिलेश यादव के समर्थकों ने शिवपाल और अमर‌ सिंह का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


वहीं मऊ नगर के आजमगढ़ तिराहे पर समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव का पुतला फूंका और अखिलेश यादव के समर्थन में नारेबाजी की। इससे पहले कल शाम अखिलेश को पार्टी से निकाले जाने की खबर आने पर वाराणसी में सपा के युवा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के समर्थन में सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक शहर में शिवपाल यादव और अमर सिंह के खिलाफ नारेबाजी होती रही। युवजन सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में नेताओं ने अमर और शिवपाल के पोस्टर जलाए। विकास यादव, विवेक याद, विकास श्रीवास्तव, मो. मुजीब, नीलू मंडानी, जिया सिद्दीकी, गुलाब अंसारी नेता आदि नेताओं का कहना है कि वह अखिलेश यादव के साथ हैं और रहेंगे।

पूर्व जिलाध्यक्ष फौजी का इस्तीफा

Mulayam's constituency Shivpal and Amar putala torched
मऊ में अखिलेश समर्थक - फोटो : अमर उजाला

शिवपाल यादव की वजह से पार्टी बर्बाद हो जाएगी। बीएचयू सिंह द्वार पर समाजवादी छात्र सभा के लोगों ने धरना दिया और हंगामा किया।

वहीं कुछ नेताओं ने लखनऊ में जमावड़ा लगाया हुआ है। वह भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन में हैं। लखनऊ में मौजूद पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का फैसला पार्टी को डुबो देगा।

उन्हें अखिलेश यादव को अच्छे कामों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। लखनऊ में मौजूद महानगर अध्यक्ष राजकमार जायसवाल ने कहा कि पार्टी में ये ठीक नहीं हो रहा है।

दक्षिणी विधानसभा का पारा ज्यादा चढ़ा हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने उत्तरी सीट से समद अंसारी का टिकट काटकर ओपी सिंह को टिकट दिया था। इससे समद के समर्थक सड़कों पर उतर आए थे।

शिवपाल ने गुरुवार की रात जो सूची जारी की उसमें समद को दक्षिणी सीट से उम्मीदवार बनाया गया। दक्षिणी से पूर्व में अशफाक अहमद को टिकट दिया गया था। अब उनका टिकट काट दिया गया है। आगे अभी कि सका टिकट कटेगा और किसे मिलेगा यह तय नहीं है।

अखिलेश यादव को पार्टी से निकाले जाने से नाराज पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फ ौजी ने शुक्रवार रात पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कहा कि उनके मुख्यमंत्री को छह साल के लिए निकाला गया है तो उन्हें 12 साल के लिए निकाला जाए। शिवपाल यादव पार्टी को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed