मुलायम के संसदीय क्षेत्र में जलाए शिवपाल व अमर के पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी से निकाले जाने का आज सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ समेत समूचे पूर्वांचल में जोरदार विरोध हुआ। अखिलेश समर्थकों ने शिवपाल यादव और अमर सिंह के
पोस्टर जलाए, पुतला फूंका और नारेबाजी की।
बता दें कि आजम खां की मध्यस्थता के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव का निष्कासन रद्द कर दिया गया। आजमगढ़ में सपा कार्यालय के बाहर और रौनापार में अखिलेश यादव के समर्थकों ने शिवपाल और अमर सिंह का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
वहीं मऊ नगर के आजमगढ़ तिराहे पर समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव का पुतला फूंका और अखिलेश यादव के समर्थन में नारेबाजी की। इससे पहले कल शाम अखिलेश को पार्टी से निकाले जाने की खबर आने पर वाराणसी में सपा के युवा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के समर्थन में सड़कों पर उतर आए।
देर रात तक शहर में शिवपाल यादव और अमर सिंह के खिलाफ नारेबाजी होती रही। युवजन सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में नेताओं ने अमर और शिवपाल के पोस्टर जलाए। विकास यादव, विवेक याद, विकास श्रीवास्तव, मो. मुजीब, नीलू मंडानी, जिया सिद्दीकी, गुलाब अंसारी नेता आदि नेताओं का कहना है कि वह अखिलेश यादव के साथ हैं और रहेंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष फौजी का इस्तीफा
शिवपाल यादव की वजह से पार्टी बर्बाद हो जाएगी। बीएचयू सिंह द्वार पर समाजवादी छात्र सभा के लोगों ने धरना दिया और हंगामा किया।
वहीं कुछ नेताओं ने लखनऊ में जमावड़ा लगाया हुआ है। वह भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन में हैं। लखनऊ में मौजूद पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का फैसला पार्टी को डुबो देगा।
उन्हें अखिलेश यादव को अच्छे कामों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। लखनऊ में मौजूद महानगर अध्यक्ष राजकमार जायसवाल ने कहा कि पार्टी में ये ठीक नहीं हो रहा है।
दक्षिणी विधानसभा का पारा ज्यादा चढ़ा हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने उत्तरी सीट से समद अंसारी का टिकट काटकर ओपी सिंह को टिकट दिया था। इससे समद के समर्थक सड़कों पर उतर आए थे।
शिवपाल ने गुरुवार की रात जो सूची जारी की उसमें समद को दक्षिणी सीट से उम्मीदवार बनाया गया। दक्षिणी से पूर्व में अशफाक अहमद को टिकट दिया गया था। अब उनका टिकट काट दिया गया है। आगे अभी कि सका टिकट कटेगा और किसे मिलेगा यह तय नहीं है।
अखिलेश यादव को पार्टी से निकाले जाने से नाराज पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फ ौजी ने शुक्रवार रात पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कहा कि उनके मुख्यमंत्री को छह साल के लिए निकाला गया है तो उन्हें 12 साल के लिए निकाला जाए। शिवपाल यादव पार्टी को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं।