{"_id":"62ef8497d6a52776e33f5dc3","slug":"mukti-sangram-start-for-freedom-of-pakistan-occupied-kashmir-from-9-august","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पाकिस्तान के कब्जे से कश्मीर की आजादी के लिए चलेगा मुक्ति संग्राम, सुभाषवादियों ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पाकिस्तान के कब्जे से कश्मीर की आजादी के लिए चलेगा मुक्ति संग्राम, सुभाषवादियों ने की घोषणा
Sun, 07 Aug 2022 02:53 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:53 PM IST
सार
भारतीय अवाम पार्टी कीअध्यक्ष नजमा परवीन ने कहा कि 9 अगस्त से गंगाजल लेकर शपथ लेंगे की घर-घर मुक्ति संग्राम चलेगा। पीओके में अपने भाई-बहनों पर इस तरह से अत्याचार को कोई भी सुभाषवादी नहीं देख सकता।
विज्ञापन
भारतीय अवाम पार्टी की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के महान आदर्शो पर चलने वाले सुभाषवादियों ने भारतीय अवाम पार्टी के नेतृत्व में पाकिस्तान के कब्जे से कश्मीर को आजाद कराने के लिए मुक्ति संग्राम की घोषणा कर दी है। ओम नगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में अध्यक्ष नजमा परवीन ने कहा कि 9 अगस्त से गंगाजल लेकर शपथ लेंगे की घर-घर मुक्ति संग्राम चलेगा।
विज्ञापन
पीओके में अपने भाई-बहनों पर इस तरह से अत्याचार को कोई भी सुभाषवादी नहीं देख सकता। हम एक इंच जमीन पर किसी और का कब्जा नहीं बर्दाश्त करेंगे। सत्ता के लिए दलों का खूब गठबंधन होता है लेकिन भारतीय अवाम पार्टी पीओके को भारत में विलय के लिए समान विचारधारा के दलों से गठबंधन करेगी और मुक्ति संग्राम चलाएगी।
विज्ञापन
बैठक में अन्य वक्ताओं ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अखंड भारत की आजादी के लिए अंग्रेजों से जंग लड़ी थी। नेताजी की वजह से अंग्रेजों ने अपना बोरिया बिस्तर बांध भी लिया लेकिन कांग्रेस को आगे करके देश के टुकड़े कर दिए। सत्ता तक का त्याग न कर पाने वाले कांग्रेसियों ने देश बांट दिया और आजादी के बाद भी कश्मीर का कुछ हिस्सा पाकिस्तान को दे दिया। आज कांग्रेसियों का अपराध और पाप पीओके के रूप में देश के बंटवारे की गवाही दे रहा है। हमें हर हाल में पाकिस्तान के कब्जे से कश्मीर को मुक्त कराना ही हैं।
विज्ञापन