फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mukti sangram start for freedom of Pakistan occupied Kashmir from 9 august

Varanasi News: पाकिस्तान के कब्जे से कश्मीर की आजादी के लिए चलेगा मुक्ति संग्राम, सुभाषवादियों ने की घोषणा

Sun, 07 Aug 2022 02:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 07 Aug 2022 02:53 PM IST
सार

भारतीय अवाम पार्टी कीअध्यक्ष नजमा परवीन ने कहा कि 9 अगस्त से गंगाजल लेकर शपथ लेंगे की घर-घर मुक्ति संग्राम चलेगा। पीओके में अपने भाई-बहनों पर इस तरह से अत्याचार को कोई भी सुभाषवादी नहीं देख सकता।  

विज्ञापन
mukti sangram start for freedom of Pakistan occupied Kashmir from 9 august
भारतीय अवाम पार्टी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के महान आदर्शो पर चलने वाले सुभाषवादियों ने भारतीय अवाम पार्टी के नेतृत्व में पाकिस्तान के कब्जे से कश्मीर को आजाद कराने के लिए मुक्ति संग्राम की घोषणा कर दी है। ओम नगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में अध्यक्ष नजमा परवीन ने कहा कि 9 अगस्त से गंगाजल लेकर शपथ लेंगे की घर-घर मुक्ति संग्राम चलेगा।

विज्ञापन


पीओके में अपने भाई-बहनों पर इस तरह से अत्याचार को कोई भी सुभाषवादी नहीं देख सकता। हम एक इंच जमीन पर किसी और का कब्जा नहीं बर्दाश्त करेंगे।  सत्ता के लिए दलों का खूब गठबंधन होता है लेकिन भारतीय अवाम पार्टी पीओके को भारत में विलय के लिए समान विचारधारा के दलों से गठबंधन करेगी और मुक्ति संग्राम चलाएगी।
विज्ञापन


बैठक में अन्य वक्ताओं ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अखंड भारत की आजादी के लिए अंग्रेजों से जंग लड़ी थी। नेताजी की वजह से अंग्रेजों ने अपना बोरिया बिस्तर बांध भी लिया लेकिन कांग्रेस को आगे करके देश के टुकड़े कर दिए। सत्ता तक का त्याग न कर पाने वाले कांग्रेसियों ने देश बांट दिया और आजादी के बाद भी कश्मीर का कुछ हिस्सा पाकिस्तान को दे दिया। आज कांग्रेसियों का अपराध और पाप पीओके के रूप में देश के बंटवारे की गवाही दे रहा है। हमें हर हाल में पाकिस्तान के कब्जे से कश्मीर को मुक्त कराना ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed