फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mukimganj, accident

कार एक्सीडेंट में एक और युवक की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम

Sat, 12 Oct 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
mukimganj, accident
वाराणसी। प्रयागराज जिले के हंडिया हाइवे पर गुरुवार की रात सड़क पर खड़ी ट्रक में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार टकरा गई थी। इस मामले में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। वहीं कार की पीछली सीट पर बैठे तीन युवकों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्रयागराज में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मुकिमगंज और चौहट्टा में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन

मुकिमगंज और चौहट्टा लाल खां निवासी छह युवक प्रयाग राज के पास मंझनपुर में एक धार्मिक आयोजन में शिरकत के लिए कार से जा रहे थे। हंडिया के पास तेज रफ्तार कार ओवर टेक करने के चक्कर में सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसे। दुर्घटना में दो की कल ही मौत हो गई थी। हादसे में घायल रहबर (22), नातिक (22), शफि क (23) और दानिश (21) को गंभीर अवस्था में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर शुक्रवार की सुबह रहबर की भी मौत हो गई। मृत युवकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन

घरवाले कर रहे थे मना
- मुकिमगंज निवासी रहबर के परिजनों ने बताया कि वह उसे मंझरपुर जाने से मना कर रहे थे। वहीं शाहिद, इरफ ान, दानिश के घर वालों ने भी उन्हें जाने से मना किया था लेकिन सभी गुरुवार की रात कार से मंझनपुर के लिए निकल गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृत युवकों के घर में कोहराम मचने के साथ ही इलाके के लोग भी स्तब्ध हैं। रहबर और उसके साथ के लड़के मिलनसार स्वभाव के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीना पहले ही शाहिद ने सीखा था कार चलाना
- रहबर और शाहिद के दोस्तों ने बताया कि दो महीना पहले ही शाहिद ने कार चलाना सीखा था। शाहिद के अलावा किसी को भी कार चलाने नहीं आता था। सफ ीक के घर वालों ने बताया कि वह दोस्तों के साथ जाने के लिए कार लेकर गया था लेकिन उन्हें पता ही नहीं था कि उसके तीन दोस्त काल के गाल में शमा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed