फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mukhtar's man is demanded five lakhs, case registered

मुख्तार अंसारी का आदमी बोल रहा हूं, पांच लाख दो वरना...

Fri, 19 Jun 2020 07:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 19 Jun 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar's man is demanded five lakhs, case registered
डेमो पिक।

जौनपुर जिले में बाहुबली मुख्तार अंसारी के नाम पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया गया है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भरोठा गांव निवासी नूर मोहम्मद ने सीजेएम की अदालत में अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह के माध्यम से प्रार्थनापत्र दिया था।

विज्ञापन


आरोप था कि 20 मई की शाम आठ बजे उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उसे गालियां और धमकी देते हुए पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। यह पूछने पर कि कौन बोल रहे हो, उसने बताया कि वह मुख्तार अंसारी का आदमी है।
विज्ञापन



उसने धमकी दी कि रुपये देने में आनाकानी करने पर गोलियों से शरीर छलनी कर दिया जाएगा। कहा कि रुपये की जब व्यवस्था हो जाए तो फोन कर बता देना, हम लोग आकर ले लेंगे। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना सरायख्वाजा व एसपी को दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट में गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed