फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mukhtar Ansari will appear in court on video conferencing in the Fraud and Arms Act case

जालसाजी और शस्त्र अधिनियम मामले में मुख्तार अंसारी दो नवंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में होंगे पेश

Sat, 24 Oct 2020 12:48 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 24 Oct 2020 12:48 AM IST
सार

  •  सदर विधायक मुख्तार अंसारी, पंजाब के रूपनगर जेल में निरुद्ध हैं 
  • सीजेएम ने विवेचक की रिमांड की अर्जी स्वीकार कर दिया आदेश 
     

विज्ञापन
Mukhtar Ansari will appear in court on video conferencing in the Fraud and Arms Act case
मुख्तार अंसारी

विस्तार

सीजेएम कोर्ट ने दक्षिणटोला थाने में जालसाजी और आयुध अधिनियम के मामले में नामजद किए गए मऊ जनपद के सदर विधायक मुख्तार अंसारी को उनके अधिवक्ता दारोगा सिंह की अर्जी पर दो नवंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश होने को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


हालांकि विवेचना अधिकारी ने उन्हें कोर्ट में पेश करने और रिमांड बनाने की मांग की थी। वर्तमान में सदर विधायक पंजाब के रूपनगर मोहाली जेल में निरुद्ध है।  

विज्ञापन

शुक्रवार को मामले के विवेचक ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी देकर मुख्तार अंसारी को रिमांड के लिए तलब करने का अनुरोध किया। वहीं मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रिमांड बनाए जाने का अनुरोध किया।

दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद सीजेएम विनोद शर्मा ने विवेचक की अर्जी स्वीकार करते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रिमांड बनाए जाने का आदेश देते हुए मामले में दो नवंबर की तिथि सुनवाई के लिए नियत की है।

बता दें कि सदर विधायक मुख्तार अंसारी, जो रूपनगर, पंजाब के जेल में निरुद्ध है, उनके लेटर पैड पर  कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनके साले अनवर सहजाद और एक अन्य को शस्त्र लाइसेंस जारी किया गया था। जांच मे दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर थाना दक्षिणटोला थाने मे दिनांक 05 जनवरी 2020 को  मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें मुख्तार अंसारी सहित छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed