फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar ansari wife aafsa ansari benami property attachment in ghazipur up

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशां अंसारी की 1 करोड़ 40 लाख की बेनामी संपत्ति कुर्क

Tue, 10 Nov 2020 12:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 10 Nov 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar ansari wife aafsa ansari benami property attachment in ghazipur up
रजदेपुर देहाती में आफशां अंसारी की संपत्ति की मुनादी कर कुर्क करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की सदर सीट से विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबियों और परिवार पर शासन-प्रशासन का लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। सोमवार को मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशां अंसारी का गाजीपुर के रजदेपुर देहती स्थित एक करोड़ 40 लाख का भवन को कुर्क कर लिया गया।

विज्ञापन


यह 142.88 वर्ग मीटर में बना है और इसमें मॉल और कोचिंग सेंटर चल रहा था। आफशां अंसारी ने इसे अपने पुत्र अब्बास अंसारी के नाम से खरीदा था। जिला प्रशासन ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने पांच अक्तूबर को मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी की बबेड़ी, रजेदपुर देहाती और फत्तेहउल्लाहपुर के साथ ही मऊ जिले में पड़ने वाली नौ संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया था। इन संपत्तियों की कीमत 28 करोड़ 58 लाख है। 

विज्ञापन

सोमवार की शाम तहसीलदार मुकेश कुमार और सीओ सिटी ओजस्वी चावला के नेतृत्व में पुलिस की टीम रौजा तिराहा स्थित रजेदपुर देहती पहुंची। वहां मुनादी कराते हुए भवन को कुर्क करने का  नोटिस चस्पा किया। इसके बाद  एक करोड़ 40 लाख का भवन कुर्क कर लिया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद थे। इस तरह मुख्तार से जुड़ी दो संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है। जिले में एक और संपत्ति जल्द कुर्क की जाएगी। क्षेत्राधिकारी सदर ओजस्वी चावला ने बताया कि डीएम के आदेशानुसार आईएस-191 के मुखिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशां अंसारी की एक करोड़ 40 लाख की संपत्ति गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कुर्क की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed