फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   On the second day, 13,000 women took advantage of free travel

Ghazipur News: दूसरे दिन 13 हजार महिलाओं ने निशुल्क यात्रा का उठाया लाभ

Sun, 30 Aug 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
On the second day, 13,000 women took advantage of free travel
रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार की ओर से दी गई निशुल्क बस यात्रा की सुविधा का दूसरे दिन 13 हजार महिलाओं ने लाभ उठाया। त्योहार के दौरान बहनों को मायके और ससुराल आने-जाने में सहूलियत मिली। इससे बस अड्डों और विभिन्न रूटों पर भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन जिले में 28 अगस्त को मनाया गया। इस दिन बड़ी संख्या में महिलाएं दूरदराज रहने वाले भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं। महिलाओं को आवागमन की सुविधा देने के लिए बीते वर्षों की तरह इस बार भी प्रदेश सरकार ने निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी। इसके तहत महिला यात्रियों के साथ उनके एक परिजन या सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा का लाभ दिया गया।
विज्ञापन

निशुल्क बस सेवा 27 अगस्त की सुबह छह बजे से शुरू होकर 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक प्रभावी रही। पहले दिन 27 अगस्त को 6016 और दूसरे दिन शुक्रवार को 28 अगस्त को 13 हजार महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की। इस तरह दो दिनों में कुल 19,016 महिलाओं ने सरकारी सुविधा का लाभ उठाया। अलग-अलग रूटों पर हजारों महिलाओं ने रोडवेज बसों से सफर किया। इस पहल से त्योहार पर महिलाओं का आर्थिक बोझ कम होने के साथ ही उन्हें मायके और ससुराल आने-जाने में सहूलियत मिली। रोडवेज बसों से यात्रा सुगम होने पर महिलाओं ने खुशी जताई। स्थानीय डिपो के केंद्र प्रभारी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि दूसरे दिन 13 हजार महिला यात्रियों ने निशुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed