फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mukhtar ansari shrap shooter including three criminals arrested at azamgarh

आजमगढ़: मुख्तार अंसारी का शूटर सहित तीन हत्या और लूट की योजना बनाते गिरफ्तार

Sun, 05 Aug 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 05 Aug 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar ansari shrap shooter including three criminals arrested at azamgarh
इंद्रजीत सरोज, राजन पासी और मुन्ना - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर और वाराणसी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार रात आजमगढ़ रोडवेज बस स्टेशन के पीछे से कई आपराधिक वारदातों के आरोपी विधायक मुख्तार अंसारी  के शूटर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।   आजमगढ़ के गंभीरपुर में अवनीश राय और नीरज यादव की हत्या की योजना बनाकर लूट करने आए मुख्तार अंसारी के शूटर सहित तीन बदमाशों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उनके पास से पिस्टल, कारतूस, तमंचा, मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार ग्राम अछिछि के पूर्व प्रधान प्रत्याशी अवनीश राय और नीरज यादव की हत्या करने आए थे। अरुण राय और ग्राम प्रधान संजय राय ने सुपारी दी थी।
विज्ञापन


 गोरखपुर एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आजमगढ़ में तीन शूटर हत्या और लूट की साजिश कर रहे हैं। एसटीएफ के सत्य प्रकाश सिंह टीम के साथ वहां पर पहुंच गए और फिर वाराणसी की टीम से संपर्क किया। एसटीएफ ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की पहचान गाजीपुर के भावरकोल के मलिकपुरा निवासी राजन पासी, आजमगढ़ के हथिया निवासी इंद्रजीत, जौनपुर के सोनवर निवासी लाल साहब के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्य प्रकाश सिंह ने राजन पासी के बारे में बताया कि वह श्याम बाबू पासी गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसका मुख्तार अंसारी और मुनीर गैंग के सदस्य तनजीम खान से भी संबंध है। एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या में मुनीर गैंग का नाम सामने आया था। राजन पासी मऊ के चिरैयाकोट के रामपुर बाजार में लूट में भी वांछित था।


राजन पर दर्ज है 12 केस
राजन पासी पर 12 केस दर्ज हैं। मऊ के चिरैयाकोट, आजमगढ़ के जहानागंज में पांच, आजमगढ़ के मेहनगर, आजमगढ़ के तरवां में दो, गाजीपुर के सादात, जहानगंज, देवरिया के बरहज, अंबेडकरनगर के हंसवर में केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed