{"_id":"66070e6586165be1030d37e3","slug":"mukhtar-ansari-news-of-seven-shooters-and-manager-killed-after-munna-bajrangi-murder-case-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुन्ना बजरंगी की हत्या संग दरकने लगा था मुख्तार का साम्राज्य, पांच साल में मारे गए सात खास शूटर और मैनेजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुन्ना बजरंगी की हत्या संग दरकने लगा था मुख्तार का साम्राज्य, पांच साल में मारे गए सात खास शूटर और मैनेजर
Sat, 30 Mar 2024 06:01 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 30 Mar 2024 06:01 AM IST
सार
Mukhtar Ansari News : साल 2018 में बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के साथ माफिया मुख्तार का आपराधिक साम्राज्य दरकने लगा था। वर्ष 2018 से 2023 के बीच पांच साल में उसके सात खास शूटर, मैनेजर एक-एक कर मारे गए थे।
विज्ञापन
Mukhtar Ansari News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वांचल से दिल्ली तक जरायम जगत का कुख्यात चेहरा रहे माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह की उलटी गिनती बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के साथ ही शुरू हो गई थी। मुख्तार के आपराधिक साम्राज्य की नींव दरकने लगी और वर्ष 2018 से 2023 के बीच पांच साल में उसके सात खास शूटर, मैनेजर एक-एक कर मारे गए थे। खास गुर्गों के मारे जाने के बाद अंतत: गुरुवार की रात बांदा में मुख्तार अंसारी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी के लिए शार्प शूटरों की खेप तैयार करने वाले मुन्ना बजरंगी की हत्या बागपत जिला जेल में नौ जुलाई 2018 की सुबह गोली मारकर की गई थी। बजरंगी की हत्या मुख्तार अंसारी और उसके गिरोह के लिए एक बड़ा झटका था। मुख्तार अभी इस झटके से उबर भी नहीं पाया था कि नौ अगस्त 2020 को लखनऊ में मुख्तार का दायां हाथ कहलाने वाले राकेश पांडेय उर्फ हनुमान को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
14 मई 2021 को चित्रकूट जेल में गैंगवार में मुख्तार के करीबी रहे मेराजुद्दीन उर्फ भाई मेराज की गोली मार कर हत्या की गई थी। दो दिसंबर 2021 को मुख्तार अंसारी गैंग के शार्प शूटर रहे राजू कन्नौजिया उर्फ जामवंत की बिजनौर जेल में मौत हो गई थी।
मुख्तार अंसारी के ड्राइवर रहे उसके शार्प शूटर महेंद्र जायसवाल की हत्या 12 दिसंबर 2021 को लखनऊ में गोली मारकर की गई थी। 6 जनवरी 2022 को लखनऊ में मुख्तार गिरोह के खास मैनेजर रहे अजीत सिंह की हत्या कर दी गई। 7 जून 2023 को लखनऊ में कोर्ट रूम में मुख्तार के शार्प शूटर रहे संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।