फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mukhtar ansari is in trouble after samajwadi part fight, confusion for fighting election

सपा में 'महादंगल' के कारण मुश्किल में मुख्तार अंसारी, चुनाव लड़ने पर असमंजस

Tue, 10 Jan 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ Updated Tue, 10 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
mukhtar ansari is in trouble after samajwadi part fight, confusion for fighting election
सदर विधायक मुख्तार अंसारी के चुनाव लड़ने पर असमंजस
समाजवादी पार्टी के शिर्ष नेतृत्व में जारी 'महादंगल' के बीच अगर कोई सबसे ज्यादा दुविधा में है तो वो हैं मुख्तार अंसारी।
विज्ञापन

पिछले 20 वर्षों से मऊ की राजनीति में अपनी पहचान बना चुके मुख्तार अंसारी को इन दिनों दुविधा की राजनीति का सामना कर रहे हैं।
 उनकी पार्टी कौमी एकता दल के सपा में विलय के बाद यह भी अभी तक साफ  नहीं हो पाया है कि वह चुनाव लड़ेंगे भी कि नहीं।
उनकी पार्टी की गतिविधियां भी बंद है।
ऐसे में समाजवादी पार्टी से पहले से ही घोषित अल्ताफ अंसारी का सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना तय है लेकिन शिवपाल गुट से वह लड़ेंगे या निर्दलीय लड़ेंगे इसे लेकर अभी सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं।  
वह मऊ के सदर विधानसभा से 1996 में पहली बार बसपा से चुनाव जीतकर विधानसभा तक का सफर तय किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
कई बार जब हालांकि बाद में उन्हें किसी राजनीतिक पार्टियों ने टिकट नहीं दिया फिर भी वह निर्दलीय के रूप में विधायक चुने जाते रहे।

बाद में उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से सपा का भी साथ मिला। लेकिन प्रदेश की राजनीति में अखिलेश यादव के वर्चस्व के बाद स्थिति कुछ बदली।
वर्ष 2012 के चुनावों में मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल को सपा से करारी हार मिली।
तब मुख्तार अंसारी ने सदर विधानसभा की सीट सहित अपनी राजनीतिक पहचान बचाने के लिए सपा में विलय को लेकर शिवपाल यादव का दामन थामा। मुख्तार अंसारी को ही सपा में शामिल करने को लेकर मामूली रूप से शुरू हुआ विवाद आज किसी और रंग में रंग चुका है।
विज्ञापन


इसमें मुख्तार अंसारी का हालांकि कहीं नाम नहीं है। माना जा रहा था कि सदर विधानसभा से सपा अल्ताफ अंसारी का टिकट काटकर उन्हें दे देगी लेकिन अखिलेश की लिस्ट में नाम न होने पर मुख्तार अंसारी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या शिवपाल के खेमे से उन्हें टिकट मिलेगा इसे लेकर सदर विधानसभा में हर पार्टियों के लोग इंतजार में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed