फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mukhtar ansari defeat maoj rau befor election

मुख्तार अंसारी ने चुनाव से पहले ही मनोज राय को दी पटखनी

Fri, 27 Jan 2017 06:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ Updated Fri, 27 Jan 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
mukhtar ansari defeat maoj rau befor election
mukhtar ansari - फोटो : अमर उजाला
मऊ सदर विधानसभा सीट से विधायक मुख्तार अंसारी के विरुद्ध चुनाव लड़ने के लिए बसपा नेता मनोज राय को मुख्तार ने चुनाव से पहले ही पटखनी दे दी है। मऊ सदर विधानसभा सीट से बसपा ने पहले भीम राजभर को उम्मीदवार बनाया था।
विज्ञापन

बाद में भीम राजभर की जगह मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनोज राय को खड़ा किया। लेकिन  ऐन वक्त पर मुख्तार ने हाथी का दामन थामा और खुद ही बसपा प्रत्याशी बन गए। इस तरह उन्होंने चुनाव के पहले ही मनोज राय को पटखनी दे दी। फिलहाल मनोज राय के मंसूबे पर तो पानी फिर गया है लेकिन मुख्तार के खिलाफ वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है।
विज्ञापन

बता दें कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का सदर विधानसभा सीट पर  लगातार 1996 से कब्जा है।  वह यहां से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं, भले ही वह जेल के सलाखों के पीछे से ही क्यों न लड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में कौमी एकता दल के साथ अन्य छोटे दलों के साथ न रहने पर उन्होंने समाजवादी पार्टी में पार्टी के विलय की घोषणा की थी। तत्कालीन सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अंसारी बंधुओं को पार्टी में लेकर एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया था।
इसे लेकर सपा परिवार में ही विद्रोह की स्थिति बन गई थी। इसके चलते इस बार  मुख्तार अंसारी अपने चुनाव को लेकर नई रणनीति में जुटे हुए थे। आखिरकार बसपा में अंसारी बंधुओं को जगह मिल गई।
बसपा ने न सिर्फ सदर विधानसभा सीट से मुख्तार अंसारी को बल्कि घोसी विधानसभा सीट से उनके बेटे अब्बास अंसारी को भी टिकट देने की घोषणा की है। इससे मऊ जिले में राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ है।
कहां बसपा मुख्तार अंसारी को हराकर मनोज राय के रूप में विधायक बनवाने का ख्वाब देख रही थी और कहां मुख्तार अंसारी के पार्टी में आने से वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है।

मुख्तार अंसारी के बसपा में शामिल होने से जहां मुख्तार समर्थक खुश हैं वहीं बसपा भी आश्वस्त नजर आ रही है।
अब देखना है कि मनोज राय मुख्तार अंसारी से चुनाव लड़ने के लिए किसी अन्य दल का हाथ थामते हैं या निर्दल ही ताल ठोंकते हैं। हालांकि दूसरे दल में आने की उनकी चर्चा जोरों पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed