फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mukesh Ambani's son Anant Ambani reached Kashi

Varanasi: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी पहुंचे काशी, बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी

Tue, 31 Jan 2023 10:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 31 Jan 2023 10:20 PM IST
सार

देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी मंगलवार शाम काशी पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।

विज्ञापन
Mukesh Ambani's son Anant Ambani reached Kashi
अनंत अंबानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरबपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी मंगलवार की शाम को बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे। बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन पूजन के बाद वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ धाम की भव्यता देखकर अनंत बेहद प्रसन्न नजर आए और कॉरिडोर की सराहना भी की। अनंत अंबानी मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


बाबा का दर्शन पूजन करने के बाद अनंत अंबानी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन करके मैं धन्य हो गया। श्री काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद हमारे परिवार पर बरसता रहे। बता दें कि हाल ही में अनंत अंबानी की सगाई वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ धूमधाम से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed