{"_id":"60789f128ebc3ec79d12e697","slug":"mukadma-city-news-vns5852464146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
वाराणसी। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस की निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी आई है। इसके साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। बृहस्पतिवार को चौबेपुर थाने में एक हिस्ट्रीशीटर सहित 11 लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही दो लोगों के असलहे के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई।
सीओ पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि चिरईगांव की निवर्तमान ब्लाक प्रमुख के पति हिरामनपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर पप्पू भौकाली उर्फ सुधीर सिंह, पियरी के गोपाल सिंह व पंकज सिंह, खरगीपुर के संदीप सिंह, रौनापुरा के मुलायम यादव, मुड़ली के सोनू कुमार, संदहा के गोपाल राजभर व सूरज, सोनबरसा के उमेश यादव व विनोद पटेल और चुकहां के संजय सोनकर के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ पिंडरा ने बताया कि इसके अलावा पंचायत चुनाव के मद्देनजर थाना प्रभारी चौबेपुर राजेश त्रिपाठी ने आपराधिक प्रवृत्ति के 14 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट और 12 लोगों के लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। अवैध शराब अभियान के तहत 600 लीटर शराब की बरामदगी कर 20 कुंतल लहन नष्ट करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो अवैध असलहा व तीन कारतूस भी बरामद किया है। चौबेपुर थाने की पुलिस ने 353 मामलों में 3765 लोगों का चालान और 3220 लोगों को पाबंद किया है। शांतिभंग के आरोप में 252 लोगों का चालान किया है। 91 लोगों के विरुद्ध वारंट जारी किया गया है। इसके अलावा 12 वाहनों को सीज कर 203 पोस्टर व बैनर हटाए हैं।
--------------
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लोहता थाने में चार पर मुकदमा
लोहता। केराकतपुर गांव की प्रधान पद की प्रत्याशी पूनम वर्मा और उनके पति जयशंकर वर्मा, भठ्ठी गांव की प्रधान पद की प्रत्याशी रीना पाल व उनके पति शंभू पाल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। काशी विद्यापीठ ब्लाक के सेक्टर नंबर दो की जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी सरिता प्रकाश के पति गगन प्रकाश यादव की स्कार्पियो को बृहस्पतिवार को लोहता थाने की पुलिस ने सीज कर दिया। गगन प्रकाश का कहना था की उनकी गाड़ी नगर निगम की सीमा में रोड के किनारे खड़ी थी। उस पर कोई झंडा और पोस्टर भी नहीं लगा था। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जबकि भाजपा के प्रत्याशी वाहनों के काफिले के साथ चल रहे हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही हो रही है। लोहता थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया की एक स्कार्पियो बिना नंबर प्लेट की लोहता बाजार में सड़क के किनारे खड़ी थी। जब उसको चेक किया गया तो कोई कागज भी नही था, इसलिए उसको सीज किया गया है।