फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Muharram Dispute over route of procession resolved after 54 years Kashiraj Mannati Tazia was raised

मुहर्रम: 54 साल बाद सुलझा जुलूस के मार्ग का विवाद, उठी काशीराज की मन्नती ताजिया; कर्बला में दफन

Mon, 07 Jul 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 05:51 AM IST
सार

Tazia: ताजिया के जुलूस के दाैरान शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही। चाैबेपुर में ताजिये जुलूस के मार्ग को लेकर चला आ रहा विवाद पांच दशक के बाद सुलझ गया। सौहार्द्र के माहौल में जुलूस निकाला गया।

विज्ञापन
Muharram Dispute over route of procession resolved after 54 years Kashiraj Mannati Tazia was raised
ताजिया के दाैरान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Muharram 2025: यौमे आशूरा पर ग्रामीण इलाकों में भी ताजिये का जुलूस उठाए गए और कर्बला में ताजिये दफन हुए। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। शिवदासपुर से तीन तथा मंडुवाडीह से एक ताजिया उठाए गए। जो दरगाहे फातमान में ठंडा हुए। 

विज्ञापन


चौबेपुर क्षेत्र के चंद्रावती गांव में ताजिये जुलूस के मार्ग को लेकर 54 वर्षों से चला आ विवाद सुलझ गया और पुलिस प्रशासन और दोनों पक्षों के बीच तय मार्ग से जुलूस उठा और सौहार्द्र के माहौल में हिंदू धर्म के लोग भी शामिल हुए। 33 ताजिये का जुलूस उठाए गए। रामनगर में मरहूम अली अनवर के आवास से जुलूस उठाया गया। 
विज्ञापन


मजलिस को खिताब मौलाना फरमान रजा नजफी ने किया। जुलूस हसन बाग इमामबाड़े ठंडा हुआ। अंजुमन मुहाफिजे अजा के नौहाख्वानों ने नौहा मातम व जंजीरी व कमा से मातम किया। अलम, दुल्दुल व ताबूत भी उठाया गया। गोलाघाट में बिठाए गए काशीराज की मन्नत के ताजिया को गंगा में ठंडा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोहता क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच ताजिये का जुलूस उठा। अलावल मुहल्ले की चांदी वाली ताजिया आकर्षण का केंद्र रहा। हरपालपुर, धमरिया, कन्हई सराय से ताजिया उठाए गए। सभी ताजिया बडी ईदगाह भट्ठी में दफन हुए। कोटवा और मंगलपुर से भी जुलूस उठे। चिरईगांव, पिंडरा, बड़ागांव, हरहुआ, सेवापुरी, आराजीलाइन आदि ब्लाकों में भी आदि इलाकों में जुलूस उठाए गए।

स्वास्थ्य शिविर में दी पानी व दवाएं
जिया क्लब ने पितर कुंडा पर स्वास्थ्य शिविर लगाया। जुलूस में जाने वालों को पानी व अल्पाहार के साथ जिनकी सेहत खराब होने पर उनको दवाएं दी गई। इस मार्ग से 250 से अधिक ताजिया दरगाहे फातमान गया। संचालन समाजसेवी शकील अहमद जादूगर ने किया। सेवा में फजलुर रहमान, इरशाद अंसारी, रब्बानी अंसारी, शमीम अंसारी, हाजी काजू लगे रहे मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed